फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   emergency teaser release kangana ranaut film release on 24 november

Emergency Teaser: 'इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा...', कंगना रणौत की इमरजेंसी का जबर्दस्त टीजर रिलीज

Sat, 24 Jun 2023 12:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 24 Jun 2023 12:55 PM IST
सार

इस फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। इस नए टीजर में कंगना का कमाल का ट्रांसफॉर्मेंशन देखने को मिल रहा है।
 

विज्ञापन
emergency teaser release kangana ranaut film release on 24 november
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत की बहुचर्चित फिल्म इमरजेंसी का जबरदस्त टीजर रिलीज हो गया है। इसमें इमरजेंसी के दौर की काली सच्चाई नजर आ रही है। कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसका टीजर साझा किया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी खुलासा किया है। कंगना रणौत की फिल्म पहले अक्टूबर में रिलीज की जानी थी, लेकिन बाद में अब रिलीज डेट को 24 नवंबर कर दिया गया है। चलिए जानते हैं कि इसके टीजर में क्या है।
विज्ञापन


ये सितारे आएंगे नजर
इस फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। इस नए टीजर में कंगना का कमाल का ट्रांसफॉर्मेंशन देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस फिल्म में कंगना रणौत के अलावा श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक, जैसे मुख्य कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस टीजर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'रक्षक या तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें जब हमारे राष्ट्र के नेता ने अपने लोगों पर युद्ध की घोषणा की।'
विज्ञापन


वर्कफ्रंट
इमरजेंसी इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। इसे हिंदी में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन भी कंगना रणौत कर रही हैं। इस फिल्म में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री की यात्रा को दिखाया जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत की फिल्म टीकू वेड्स शेरू बीते दिन ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed