फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zoya Akhtar The Archies fame Khushi Kapoor is dating Punjabi singer AP Dhillon as per media reports

AP Dhillon: श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर कर रही हैं एपी ढिल्लन को डेट? सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म

Sat, 24 Jun 2023 02:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 24 Jun 2023 02:01 PM IST
सार

पिछले काफी दिनों से खुशी अपनी आगामी फिल्म ‘द आर्चीज’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन इन दिनों खुशी अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि वह पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन को डेट कर रही हैं।

विज्ञापन
Zoya Akhtar The Archies fame Khushi Kapoor is dating Punjabi singer AP Dhillon as per media reports
एपी ढिल्लन और खुशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुशी कपूर बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं। उन्होंने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन खुशी की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। पिछले काफी दिनों से खुशी अपनी आगामी फिल्म ‘द आर्चीज’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन इन दिनों खुशी अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि वह पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन को डेट कर रही हैं।

विज्ञापन

 

 

एपी ढिल्लों को डेट कर रही हैं खुशी
पंजाबी गायक एपी ढिल्लों अपने फैंस के बीच काफी मशहूर हैं और उनके गाने लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में, शिंदा काहलों के साथ अपना नया सिंगल ट्रू स्टोरीज रिलीज किया है। फैंस का मानना है कि गाने के बोल में खुशी कपूर का जिक्र है और जिसने हर प्रशंसक का ध्यान खींचा है। इसी गाने के बाद दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें उड़ी हैं। गाने के बोल हैं, जदों हस्से तन लागे तू खुशी कपूर। इसका मतलब यह है कि जब आप हंसते हैं, तो आप खुशी कपूर की तरह दिखते हैं।

विज्ञापन


Emergency Teaser: 'इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा...', कंगना रणौत की इमरजेंसी का जबर्दस्त टीजर रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगर पर यूजर्स ने बरसाए सवालों के बौछार
एपी ढिल्लों के इस एल्बम पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इसी के साथ कुछ यूजर्स कमेंट सेक्शन में लगातार सिंगर से सवाल कर रहे हैं कि क्या खुशी और वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या यह गाना खुशी कपूर के लिए लिखा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वाह बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री साथ आ गए हैं क्या।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘दोनों साथ में कितने प्यारे लगेंगे।’


Bollywood: इन अभिनेताओं ने अपने बचपन की दोस्त के साथ रचाई शादी, आइडल कपल बन निभा रहे हैं एक-दूसरे का साथ



 

‘द आर्चीज’ में आएंगी नजर
 आपको बता दें कि हाल ही में, ‘द आर्चीज’ की पूरी टीम नेटफ्लिक्स टुडम 2023 के लिए साओ पाउलो के लिए रवाना हुई थी। इस इवेंट में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया और प्रशंसकों को इसकी हर चीज पसंद आई थी। अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed