फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehzada First Look Kartik Aaryan brings Telugu style action to Bollywood Looks like Allu Arjun

Shehzada: कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर जारी हुआ 'शहजादा' का पहला लुक, अल्लू अर्जुन के स्टाइल में नजर आए अभिनेता

Tue, 22 Nov 2022 01:36 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 22 Nov 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
Shehzada First Look Kartik Aaryan brings Telugu style action to Bollywood Looks like Allu Arjun
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' देने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म 'शहजादा' के साथ धमाल करने वाले हैं। अभिनेता के 32वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म निर्माताओं ने फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। सामने आए टीजर में कार्तिक, तेलुगू स्टाइल का एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से लोग बॉलीवुड अभिनेता की तुलना अल्लू अर्जुन से कर रहे हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन की यह फिल्म अल्लू अर्जुन की तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'अला वैकुंठपुरमलो' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अवतार 2 की एडवांस बुकिंग शुरू, 24 घंटे चलेगी फिल्म, रात 12 बजे दिखाया जाएगा पहला शो

विज्ञापन

फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत में कार्तिक घोड़े की सवारी करते दिखाई देते हैं। इसके कुछ ही देर बाद एक गेट खुलता है और कार्तिक आर्यन ठगों को पीटई करते नजर आते हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का नाम बंटू होता है। कार्तिक आर्यन के अलावा वीडियो में कृति सेनन की भी झलक दिखाई देती है। एक तरफ जहां फिल्म के फर्स्ट लुक में कार्तिक का जबरदस्त स्वैग देखने को मिलता है। वहीं, दूसरी तरफ, कृति सेनन का ग्लैमरस अवतार नजर आता है। 

यह भी पढ़ें: शिल्पा से मुलाकात, पहली बीवी से तलाक और फिर..., पढ़िए शिल्पा-राज के प्यार का दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

हालांकि, फिल्म में कार्तिक आर्यन का अत्यधिक एक्शन और तेलुगू स्टाइल कई लोगों को रास नहीं आया। एक व्यक्ति ने कार्तिक की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "इस बार गलत स्क्रिप्ट चुन ली है।" एक अन्य ने लिखा, "अल्लू अर्जुन से अपनी तुलना कैसे कर सकते हो?" वहीं, कुछ फैंस ने लिखा की वह कार्तिक के बड़े प्रशंसक हैं लेकिन इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ज्यादा बेहतर लग रहे थे।” एक अन्य यूजर ने लिखा, "इस बार ओवरएक्टिंग करदी है।"

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी के घर गूंजेंगी किलकारियां, तीसरी बार बनेंगे पिता, बोले- 'खुशी को बयां नहीं कर सकता'

विज्ञापन

बता दें कि अला वैकुंठपुरमलो में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। लुका छुप्पी के बाद यह कृति और कार्तिक की दूसरी फिल्म है। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ें: बोल्डनेस के मामले में उर्फी जावेद से कम नहीं हैं बहन डॉली, लेटेस्ट तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed