फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri actor politician monoj Tiwari shares video of wife surbhi tiwari godh bharai

Manoj Tiwari: मनोज तिवारी के घर गूंजेंगी किलकारियां, तीसरी बार बनेंगे पिता, बोले- 'खुशी को बयां नहीं कर सकता'

Tue, 22 Nov 2022 02:04 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 22 Nov 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actor politician monoj Tiwari shares video of wife surbhi tiwari godh bharai
अपने परिवार के साथ मनोज तिवारी - फोटो : Instagram

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। भाजपा सांसद का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मनोज तिवारी का घर पूरी तरह से सजा हुआ नजर आ रहा है। कई सारे मेहमान इकट्ठा हुए हैं। मनोज और उनकी पत्नी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मनोज तिवारी लिखते हैं - "कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते…बस महसूस कर सकते हैं"।

विज्ञापन

मनोज तिवारी द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सुरभि तिवारी की गोद भराई की रस्म का है। मनोज तिवारी के वीडियो पोस्ट करते ही उनके फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। शुभकामनाएं देने वालों की लिस्ट में मनोज तिवारी के फैंस के साथ कई दिग्गज स्टार्स के नाम भी शामिल हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'ये खुशियां हमेशा बरकरार रहें'। वहीं, फैंस के रिएक्शन्स की बात की जाए तो वह कन्फ्यूज हैं। एक फैन ने लिखा, 'क्या मैं पूछ सकता हूं ये सब क्या हो रहा है और क्यों? दूसरे फैन ने लिखा, 'क्या हो रहा है कुछ समझ नहीं आया'। वहीं, कुछ फैंस मनोज तिवारी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:  सोनम कपूर ने दिखाई बेटे वायु की झलक, वीडियो में नन्हे राजकुमार पर प्यार लुटाती नजर आईं अभिनेत्री
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मनोज तिवारी संगीत और भोजपुरी फिल्मों की दुनिया से होते हुए संसद तक का सफर तय कर चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद हैं। मनोज तिवारी ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी रानी से साल 1999 में की थी। हालांकि, इनका रिश्ता 13 साल बाद टूट गया था। पहली पत्नी रानी से मनोज की एक बेटी है। मनोज तिवारी ने 27 अप्रैल 2020 को सुरभि तिवारी से दूसरी शादी रचाई थी। सुरभि और मनोज की भी एक बेटी है।

यह भी पढ़ें:  रणवीर सिंह को नहीं पहचान पाया यह मशहूर स्टार, पूछा- कौन हैं आप? देखें वीडियो
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed