फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan daughter Suhana Khan recreates Palat scene in white lehenga mother Gauri Khan did this comment

फोटोज: सफेद लहंगे में कहर ढाती दिखीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, मां गौरी ने तस्वीरों पर किया ये कमेंट

Mon, 28 Feb 2022 02:43 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 28 Feb 2022 02:43 PM IST
सार

मनीष मल्होत्रा ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना ट्रेडिशनल लुक में कहर ढा रही हैं। सुहाना की इन तस्वीरों पर मां गौरी खान ने प्यारा कमेंट किया है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan daughter Suhana Khan recreates Palat scene in white lehenga mother Gauri Khan did this comment
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पॉपुलर स्टार किड हैं, जो फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुहाना खान का अपना एक अलग फैन बेस हैं, जो उनके बारे में हर छोटी-छोटी बात जानना चाहते हैं। सुहाना खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और यहां पर वह अपनी हॉट और अमेजिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब सुहाना अपने ट्रेडिशनल लुक की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सुहाना खान की कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना ने अपने ट्रेडिशनल अवतार से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

विज्ञापन

Shahrukh Khan daughter Suhana Khan recreates Palat scene in white lehenga mother Gauri Khan did this comment
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाना खान की इन तस्वीरों की खास बात ये है कि इसमें शाहरुख खान की लाडली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का आइकॉनिक सीन ‘पलट’ को रीक्रेट करती हुई नजर आ रही हैं, जिस वजह से फैंस सुहाना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीरों में सुहाना खान ने सफेद कलर का लहंगा पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ सुहाना ने मैचिंग झुमके पहने हुए हैं और बालों की पोनी के साथ हल्के मेकअप से अपना लुक पूरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahrukh Khan daughter Suhana Khan recreates Palat scene in white lehenga mother Gauri Khan did this comment
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों के साथ मनीष मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा है, ‘सुहाना, क्लासिक सफेद चिकनकारी के साथ।’ सुहाना की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। गौरी खान ने अपनी बेटी सुहाना की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए ‘प्योर’ लिखा है। वहीं, सबा खान ने कमेंट करते हुए ‘गॉर्जियस’ लिखा है। इन तस्वीरों को महज 3 घंटे में 67 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन

Shahrukh Khan daughter Suhana Khan recreates Palat scene in white lehenga mother Gauri Khan did this comment
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी के मुताबिक, सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। दावा है कि सुहाना फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं, जिसका निर्देशन फिल्म निर्माता जोया अख्तर करेंगी। कुछ समय पहले सुहाना को जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर स्पॉट भी किया गया था, जिस वजह से उनके बॉलीवुड में कदम रखने की चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed