फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor opens up about his journey to stardom

उत्साहित रहने के लिए इच्छा का होना जरूरी: शाहिद

Sun, 03 Jun 2018 01:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor opens up about his journey to stardom
shahid kapoor
फिल्म उद्योग में 15 साल पूरे कर चुके अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा है कि वह अब अपने विशेषाधिकार और जिम्मेदारियों को समझते हैं। मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘मुझे जो कुछ भी हासिल हुआ है, मैं उस पर गर्व करता हूं । मुझे और बढ़ने व विकसित होने की जरूरत महसूस होती है।’ 
विज्ञापन


शाहिद के मुताबिक, इंसान के अंदर एक आग होती है। यह आग कुछ हासिल करने की जरूरत पर बाहर निकलती है। अगर आपकी कोई जरूरत या इच्छा नहीं है, तो आपके अंदर उत्साहित होने के लिए कुछ भी नहीं होगा।  'दिल तो पागल है' और 'ताल' जैसी फिल्मों में बैकग्रांउड डांसर के रूप नजर आ चुके शाहिद ने 2003 में फिल्म 'इश्क विश्क' से डेब्यू किया था। 
विज्ञापन


आज फिल्म ‘पद्मावत’ में जबरदस्त भूमिका के लिए उन्हें अब भी प्रशंसा मिल रही है। वह अपनी पहली रीमेक फिल्म साइन कर चुके हैं। दूसरी बार पिता बनने जा रहे शाहिद कपूर फिलहाल बहुत व्यस्त हैं।  शाहिद ने कहा, ‘मेरा सफर एक छोटे बच्चे की यात्रा रही है, जिसे यह नहीं पता था कि अभिनेता बनने का क्या मतलब है। मेरी जीवन यात्रा शायद एक किताब है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद आज एक किशोर छात्र की भूमिका से लेकर फिल्म 'हैदर' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों के जटिल किरदार भी बखूबी निभाने में माहिर हो चुके हैं।  शाहिद की अगली फिल्में ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed