{"_id":"5958d9844f1c1b854d8b4b54","slug":"shah-rukh-khan-anushka-sharma-will-release-jab-harry-met-sejal-song-beech-beech-mein-by-club-hopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख और अनुष्का किसी डिस्को में गाएंगे 'हैरी मेट सेजल' का दूसरा गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख और अनुष्का किसी डिस्को में गाएंगे 'हैरी मेट सेजल' का दूसरा गाना
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Sun, 02 Jul 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
'जब हैरी मेट सेजल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला गाना 'राधा' सेजल नाम की लड़कियों के साथ शेयर किया गया था। अब फिर से शाहरुख ने दूसरे गाने को रिलीज करने के लिए नायाब तरीका निकाला है।
विज्ञापन
फिल्म के गाने 'बीच बीच में' के लिए शाहरुख, अनुष्का और डायरेक्टर इम्तियाज अली मुंबई के बेहतरीन डिस्को में जाएंगे। गाना रिलीज करने के लिए 3 जुलाई को ये तीनों मुंबई और उपनगर के क्लबों की सैर करेंगे। साथ ही इसी बीच ये मीडिया से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
'जब हैरी मेट सेजल' में किंग खान हरिंदर सिंह नेहरा नाम के लड़के और अनुष्का सेजल नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
शाहरुख और अनुष्का की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में साथ दिख चुके हैं। वैसे दोनों जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म में भी साथ दिखेंगे।