फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shah rukh upcoming jab harry met sejal intercourse controversy fan tweeting about Sanskari Nihalani

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए 'संस्कारी निहलानी', शाहरुख के फैंस कर रहे ट्वीट्स

Thu, 29 Jun 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Thu, 29 Jun 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
shah rukh upcoming  jab harry met sejal intercourse controversy fan tweeting about Sanskari Nihalani
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में 'इंटरकोर्स' शब्द को लेकर उठा मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दरअसल फिल्म के मिनी ट्रेल में इंटरकोर्स शब्द का इस्तेमाल किया गया है जिससे सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को आपत्ती है। वहीं अभी तक फिल्म मेकर्स ने इस शब्द नहीं हटाया है।
विज्ञापन


इसके बाद पहलाज निहलानी ने शर्त रखी की अगर जनता के एक लाख वोट उन्हें मिल जाए कि 'इंटरकोर्स' शब्द से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है तो शाहरुख की आने वाली फिल्म में इस शब्द को नहीं हटाएंगे। उनकी इसी शर्त को लेकर फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर भड़क रहा है। हाल ही में फैंस 'संस्कारी निहलानी' को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट्स कर रहे हैं। इतना ही नहीं "Sanskari Nihalani" ट्वीटर पर ट्रेंड भी कर रहा है। 
विज्ञापन


एक इंटरव्यू में बात करते हुए सेंसर अध्यक्ष ने वोट को लेकर एक शर्त और रख दी है। पहलाज निहलानी ने कहा है कि ये वोट ट्विटर के जरिए नहीं चाहिए क्योंकि ट्विटर पर इस मुद्दे को लेकर एक लाख वोट पाना कोई आसान बात नहीं है। उन्होंने जिस चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बाच कही थी वोट भी उसी चैनल को दिए जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं पहलाज निहलानी ने ये भी कहा है कि वोट सिर्फ शादीशुदा लोगो के ही माने जाएंगे। आगे अपनी शर्त का दायरा बढाते हुए सेंसर अध्यक्ष ने कहा है कि 36 साल से कम उम्र के लोगों के वोट को नहीं गिना जाएगा। पहलाज निहलानी का मानना है कि भारत में लोग अमूमन 23 साल की उम्र में शादी करते हैं तो करीब 36 साल की उम्र में उनके बच्चे 12 साल के होंगे।
 

ये है पूरा मामला

shah rukh upcoming  jab harry met sejal intercourse controversy fan tweeting about Sanskari Nihalani
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मीट सेजल' का जमकर प्रमोशन करने में लगे हुए है। इसके लिए उन्होंने फिल्म के मिनी ट्रेल्स रिलीज किए थे। इस ट्रेल में 'इंटरकोर्स' शब्द का इस्तेमाल किया गया था जिससे सेंसर बोर्ड ने आपत्ती जताई थी और बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने हटाने का आदेश दिया था। लेकिन अभी तक इस शब्द को हटाया नहीं गया है। 

सेंसर बोर्ड के इस आदेश के बाद फैंस में सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़क गया। इसी मामले को लेकर हाल ही में पहलाज निहलानी ने एक इंटरव्यू में कहा है, "जनता से वोटिंग करा लेते है अगर एक लाख लोगों ने वोट किया कि उन्हे इस शब्द से कोई आपत्ती नहीं है तो मैं इस शब्द को फिल्म और प्रोमो में लेने के लिए तैयार हूं। मैं देखना चाहता हुं कि भारतीय परिवार कितने बदल गए हैं। क्या वो चाहते है कि उनके 12 साल के 'इंटरकोर्स' जैसे शब्द का मतलब समझें।" 

इंटरनेट पर रिलीज हुए फिल्म में मिनी प्रोमो में अनुष्का शर्मा एक सीन में इंटरकोर्स शब्द बोलती नजर आ रही हैं। इसी को लेकर सेंसर बोर्ड ने आपत्ती जताई है। 

इस प्रोमो को देखने के बाद पहलाज निहलानी ने कहा है कि उन्होंने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दे दिया है सिर्फ इस शर्त पर कि इंटरकोर्स डायलॉग को डिलीट किया जाएगा लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया है तो इसका मतलब साफ है कि फिल्म को अभी तक पास नहीं किया गया है। 

इसके साथ ही पहलाज निहलानी ने ये भी कहा है कि फिल्म मेकर्स ने फिल्म के प्रोमो को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया है बिना इस शब्द को कट किए लेकिन टीवी पर बिना कट के हम इसका प्रसारण होने नहीं देंगे। 

फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होने वाली  है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म मेकर्स इस शब्द को हटाते है या सेंसर बोर्ड को कोई ठोस कदम उठाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed