फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan is Vacationing in Kashmir with Friends, Shares Pics from Sheshnag Lake

Video: सारा अली खान ने दिलकश अदाओं से लगाई पानी में आग, कैंपिंग और बॉनफायर का भी लिया मजा

Mon, 20 Sep 2021 09:15 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 20 Sep 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan is Vacationing in Kashmir with Friends, Shares Pics from Sheshnag Lake
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्म इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम हैं। उनकी खूबसूरती के सभी कायल हैं। एक के बाद एक वह कई फिल्में कर रही हैं।  लेकिन खास बात ये है कि सारा अपने व्यस्त समय में भी अपने लिए समय निकालना नहीं भूलतीं। वह अक्सर अपनी फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के बाद किसी ट्रिप पर दोस्तों के साथ निकल जाती हैं। हाल में सारा अली खान मालदीव में अपने दोस्तों के साथ हॉलीडे मना रही थीं। सारा ने इस दौरान अपने फैंस के साथ मालदीव में अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया। इन तस्वीरों में सारा गजब की खूबसूरत लग रही थीं। एक बार फिर सारा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो को शेयर किया है। इन तस्वीरों में सारा अपनी अदाओं से आग लगाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

सारा ने कैंपिंग का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इनमें वह पहाड़ चढ़ने से लेकर पानी में आग लगाती नजर आईं। बता दें कि सारा अली खान मालदीव के बाद कश्मीर ट्रिप पर हैं। सारा इन दिनों पहलगाम की शेषनाग झील के पास अपने दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

विज्ञापन
विज्ञापन

Sara Ali Khan is Vacationing in Kashmir with Friends, Shares Pics from Sheshnag Lake
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों के साथ सारा ने कैप्शन दिया, सनी रेज और स्टारी नाइट्स। सारा के फैंस इन तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं। अब तक इन तस्वीरों और वीडियो पर 7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं।

वहीं सारा कश्मीर ट्रिप से पहले मालदीप और लद्दाख ट्रिप पर भी अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करती दिखीं थीं। बता दें कि सारा जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ ‘अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed