फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan makes an agreement with amazon prime video

सलमान खान का अमेजन प्राइम वीडियो के साथ समझौता

Mon, 31 Jul 2017 06:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 31 Jul 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
salman khan makes an agreement with amazon prime video
सलमान खान
सलमान खान ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ उनकी आने वाली सभी फिल्मों का दुनियाभर में वेब प्रसारण करने का अधिकार देने वाला एक विशेष समझौता किया है। इसकी शुरुआत ‘ट्यूबलाइट’ फिल्म के प्रसारण अधिकारों से हुई है।
विज्ञापन


इस समझौते के तहत सलमान खान वेंचर्स की ओर से निर्माण की जाने वाली अन्य फिल्मों का वेब प्रसारण अधिकार अमेजन प्राइम के पास होगा। सलमान की फिल्में सिनेमाघरों में लगने के बाद उनका पहला वेब प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो के मंच पर किया जाएगा जो टीवी या अन्य किसी सैटेलाइट चैनल सेवा या किसी भी और तरह के वितरण अधिकार द्वारा दिखाए जाने से दो महीने पहले होगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’, ‘किक’, ‘जय हो’ और ‘हीरो’ जैसी कुछ पुरानी सफल फिल्में भी अमेजन के इस मंच पर पेश की जाएंगी। सलमान खान ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेजन प्राइम वीडियो की पहुंच 200 देशों तक है और मुझे उसके साथ समझौता करने और भारतीय सिनेमा के विस्तार की खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अमेजन वीडियो इंडिया के निदेशक और कंट्री प्रमुख नितेश कृपलानी ने कहा कि सलमान ना केवल भारत के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं बल्कि उनके प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed