फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty, Rohit Shetty Cameo in Son of Sardaar 2, Ajay Devgn, Film Son of Sardaar 2, Golmaal 5

Rohit Shetty: अजय की ‘सन ऑफ सरदार 2’ में रोहित शेट्टी का कैमियो, जानिए ‘गोलमाल 5’ से क्या है कनेक्शन?

Fri, 01 Aug 2025 06:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 01 Aug 2025 06:25 PM IST
सार

Rohit Shetty Cameo in Ajay Devgn Film Son of Sardaar 2: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में दर्शकों को सरप्राइज तब मिला, जब डायरेक्टर रोहित शेट्टी इसमें कैमियो करते दिखे। इस कैमियो का कनेक्शन उनकी फिल्म ‘गोलमाल 5’ से जुड़ता है। जानिए कैसे? 

विज्ञापन
Rohit Shetty, Rohit Shetty Cameo in Son of Sardaar 2, Ajay Devgn, Film Son of Sardaar 2, Golmaal 5
रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन की कॉमेडी दर्शकों को कितनी पसंद आएगी, यह तो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ही बताएगी। लेकिन इस फिल्म में डायरेक्टर रोहित शेट्टी का कैमियो देखकर दर्शक जरूर हैरान हैं। ‘सरदार ऑफ सरदार 2’ के कैमियो के जरिए रोहित शेट्टी अपनी फिल्म ‘गोलमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट भी देते हैं।  

विज्ञापन


‘गोलमाल 5’ को लेकर क्या कहा 
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में एक सीन है, जिसमें रोहित शेट्टी की एंट्री होती है। वह इस सीन में बस आकर इतना कहते हैं, ‘गोलमाल 5 की तैयारी कर रहा हूं।’ इसी बात से हिंट मिलता है कि वह अजय देवगन के साथ जल्द ही ‘गोलमाल 5’ बनाने वाले हैं। रोहित शेट्टी डायरेक्टेड कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल’ सीरीज में अजय देवगन हमेशा नजर आए हैं। इस सीरीज की फिल्मों को दर्शकों ने भी खूब सराहा है।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Son of Sardaar 2: फिल्म के रिलीज होने पर खुशी से झूमीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा नहींं 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘गोलमाल’ सीरीज ही नहीं इन फिल्मों में भी साथ किया काम 
अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल’ सीरीज की फिल्मों के अलावा कई फिल्में की हैं। जिसमें ‘जमीन’, संडे, ऑल द बेस्ट, सिंघम, बोल बच्चन, सिंबा, सूर्यवंशी, सिंघम अगेन शामिल हैं। दोनों ने 12 फिल्में साथ की हैं। अब इनकी अगली फिल्म साथ में ‘गोलमाल 5’ होगी। 


बाॅक्स ऑफिस पर 'सन ऑफ सरदार 2' का क्या है हाल
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 3.04 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अजय देवगन की इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, दीपक डोबरियाल जैसे कई नामी कलाकार भी नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed