फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   son of sardaar 2 release on mrunal thakur birthday rabia character loved by fans

Son of Sardaar 2: फिल्म के रिलीज होने पर खुशी से झूमीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा नहींं

Fri, 01 Aug 2025 04:59 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 01 Aug 2025 04:59 PM IST
सार

Mrunal Thakur Birthday: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी मौके पर उनकी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज हुई है। एक्ट्रेस ने अब एक पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
son of sardaar 2 release on mrunal thakur birthday rabia character loved by fans
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उनके लिए ये जन्मदिन का सबसे खास तोहफा था। मृणाल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में क्या कुछ कहा है। 
विज्ञापन


मृणाल ठाकुर ने किया पोस्ट 
एक्ट्रेस के लिए ये दिन खास रहा क्योंकि फिल्म की रिलीज ठीक उनके जन्मदिन पर हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर करते हुए लिखा कि इससे बेहतर तोहफा उन्हें नहीं मिल सकता था। फिल्म की स्क्रीनिंग पर उनके करीबी दोस्त, परिवार और टीम मेंबर्स मौजूद थे। सभी ने मिलकर इस दिन को यादगार बना दिया। एक्ट्रेस ने दर्शकों और टीम का आभार जताते हुए कहा कि ये जर्नी उनके लिए हमेशा खास रहेगी।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

विज्ञापन
विज्ञापन



मृणाल ने पोस्ट में क्या लिखा? 
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा- 'मैं अपने जन्मदिन की शुरुआत इससे बेहतर तरीके से नहीं कर सकती थी। 'सन ऑफ सरदार 2' आखिरकार रिलीज हो गई है और इस खास मौके पर मेरे सभी अपने मेरे साथ थे। ये पल मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा- हमेशा। ये फिल्म पागलपन, जादू और बेहद शानदार, प्यारी और टैलेंटेड टीम से भरी हुई है। और अब राबिया दुनिया के सामने है- मुझे उम्मीद है कि आप उसे उतना ही प्यार देंगे जितना मैंने किया और अपने दिलों में उसके लिए थोड़ी सी जगह भी बना पाएंगे। हर उस इंसान का तहे दिल से शुक्रिया, जो इस छोटी-सी यात्रा का हिस्सा बना।'

ये खबर भी पढ़ें: Tehran Movie Trailer: आतंकवादियों से लोहा लेते दिखे जॉन अब्राहम, इस दिन OTT पर रिलीज होगी फिल्म 'तेहरान'

'सन ऑफ सरदार 2' की स्टारकास्ट
'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन एक बार फिर जस्सी रंधावा के किरदार में अपने देसी अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ लौटे हैं। उनके साथ मृणाल ठाकुर राबिया की भूमिका में नजर आईं।नीरू बाजवा डिंपल के रोल में और रवि किशन राजा के किरदार में दमदार नजर आए। फिल्म की सपोर्टिंग स्टारकास्ट में दीपक डोबरियाल (गुल), चंकी पांडे (दानिश), कुब्रा सैत (महविश), संजय मिश्रा (बंटू पांडे), अश्विनी कालसेकर (प्रेमलता), डॉली अहलूवालिया (बेबे), मुकुल देव (टोनी), विंदू दारा सिंह (टीटू), साहिल मेहता (गोग्गी), रोशनी वालिया (सबा) और शरत सक्सेना (रंजीत सिंह) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed