फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Report: The trend of dubbed content is increasing rapidly in the country big change came after the pandemic

Report: देश में तेजी से बढ़ रहा डब कंटेंट का चलन, महामारी के बाद आया बड़ा बदलाव

Wed, 01 Jun 2022 11:13 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 01 Jun 2022 11:13 PM IST
सार

देश में इन दिनों डब कंटेंट की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। साउथ फिल्में हों या हॉलीवुड कंटेंट डब किए गए ये कंटेंट लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Report: The trend of dubbed content is increasing rapidly in the country big change came after the pandemic
ऑरमैक्स ओटीटी ऑडियंस प्रोफाइलिंग रिपोर्ट 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

देश में इन दिनों डब कंटेंट की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। साउथ फिल्में हों या हॉलीवुड कंटेंट डब किए गए ये कंटेंट लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो देश में औसत एवरेज पेड स्ट्रीमिंग ऑडियंस 4.6 भाषाओं में बने कंटेंट देखते हैं, जिनमें से केवल 50% ऐसे हैं, जिन्हे यह भाषा समझ आती हैं। डब कंटेंट की बढ़ती डिमांड ने हॉलीवुड के साथ-साथ स्पेनिश और कोरियाई जैसी अन्य विदेशी भाषाओं के कंटेंट के विकास को भी बढ़ावा दिया है। हाल ही में सामने आई ऑरमैक्स ओटीटी ऑडियंस प्रोफाइलिंग रिपोर्ट 2022 में यह सामने आया कि कैसे डबिंग ने भारतीय वीडियो कंटेंट के लिए एक उज्ज्वल भविष्य के द्वार खोल दिए हैं।

विज्ञापन

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 साल 2022 की सबसे बड़ी एंटरटेनर बनकर उभरी है। फिल्म ने विदेशों सहित कई बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के बाद हिंदी भाषा में यह फिल्म अब तक की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू कमाई करने वाली फिल्म है। केजीएफ: अध्याय 2 और बाहुबली 2 दोनों ही भारत के दक्षिणी हिस्सों की फिल्में हैं, जो मूल रूप से क्रमशः कन्नड़ और तेलुगू में बनाई गई हैं। इसके अलावा एक और तेलुगू फिल्म आरआरआर भी इस साल बड़ी कमाई करने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मई में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने अपनी ओपनिंग डे में भारत में जो कलेक्शन किया, वह महामारी शुरू होने के बाद से कोई भी हिंदी फिल्म नहीं कर पाई। फिल्म का लगभग 50% कलेक्शन डब संस्करणों यानी हिंदी, तमिल और तेलुगू से आया है। भारत में डब कंटेंट करीब दो दशकों से मौजूद है। हिंदी मूवी चैनल बीते लंबे समय से साउथ एक्शन फिल्मों के हिंदी-डब संस्करणों को प्रसारित कर रहे हैं। वहीं वजह है कि पिछले 15 वर्षों में दक्षिण भारतीय डब्स की लाइसेंस फीस में दम गुना या ज्यादा की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन

डबिंग के बढ़ते चलने के दो मुख्य कारण है। पहला कारण था बाहुबली फ्रेंचाइजी। फिल्म बाहुबली ने रातों-रात दक्षिण भारतीय डब कंटेंट को कई पायदान ऊपर दिया। उसी दौरान मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स ने भारत में अपना फैनबेस बनाना शुरू कर दिया था, जिससे भारत में हॉलीवुड बॉक्स ऑफिस में वृद्धि हुई, जो साल 2014 से 2019 तक कई गुना बढ़ गई है। 

इसके बाद अगला बड़ा बदलाव महामारी के बाद आया जब ओटीटी का चलन देशभर में तेजी से बढ़ गया। इस दौरान दर्शकों के एक बड़े वर्ग ने भाषा समर्थन के जरिए गैर-देशी भाषाओं के कंटेंट (फिल्म और श्रृंखला) को देखना शुरू किया। इसमें न केवल भारतीय भाषाएं और अंग्रेजी शामिल हैं, बल्कि अन्य विदेशी भाषाएं जैसे कोरियाई, स्पेनिश, जर्मन, आदि भी शामिल हैं। स्पेनिश श्रृंखला मनी हाइस्ट 2021 में भारत में सबसे अधिक देखी जाने वाली नेटफ्लिक्स सामग्री थी, जो सभी भारतीय सीरीज और फिल्मों से आगे थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed