फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   raveena tandon pray in mp indore bhojeshwar mahadev temple with daughter Rasha thadani

Raveena Tandon: महादेव की शरण में पहुंचीं रवीना और राशा, बेटी की सफलता के लिए अभिनेत्री ने टेका माथा

Sat, 18 Mar 2023 01:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 18 Mar 2023 01:28 PM IST
सार

रवीना टंडन इन दिनों अपनी बेटी राशा के लिए काफी चिंतित नजर आ रही हैं। यही वजह है कि रवीना हाल ही में मध्यप्रदेश के भोपाल शहर के पास विश्व प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर जाकर भोजेश्वर महादेव के दर्शन किए।

विज्ञापन
raveena tandon pray in mp indore bhojeshwar mahadev temple with daughter Rasha thadani
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रवीना टंडन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है कि फैंस भी अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। रवीना अपने जमाने की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं, उनकी हर अदा के फैंस आज भी दीवाने हैं। सिर्फ रवीना ही नहीं , बल्कि उनकी बेटी राशा भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। राशा बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। राशा अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ फिल्मों में डेब्यू करती नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन


भोजेश्वर महादेव के किए दर्शन
रवीना टंडन इन दिनों अपनी बेटी राशा के लिए काफी चिंतित नजर आ रही हैं। यही वजह है कि रवीना हाल ही में मध्यप्रदेश के भोपाल शहर के पास विश्व प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर जाकर भोजेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने बेटी के लिए पूजा-पाठ किया और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। राशा बहुत जल्द फिल्म आजाद में नजर आने वाली हैं। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- KRK: केआरके का इस एक्टर को 'नशेड़ी' बताना पड़ा भारी, शिकायत पर कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू हुई आजाद की शूटिंग
फिल्म आजाद की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है। यहां आस-पास के जिलों में करीब 15 से 20 दिन तक फिल्म की शूटिंग चलेगी। शूटिंग के दौरान राशा के साथ उनकी मां रवीना भी मौजूद हैं। हाल ही में रवीना की बेटी राशा ने अपना 18वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान पार्टी रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed