फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rasha Thadani Told Mother Raveena Tandon Encourage Her For Dance And Acting

Rasha Thadani: राशा के काम आई मां रवीना टंडन की सलाह, किन हीरोइनों को देखकर सीखा गजब का डांस?

Tue, 15 Apr 2025 02:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 15 Apr 2025 02:47 PM IST
सार

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं। पहली ही फिल्म ‘आजाद’ में वह एक डांस नंबर ‘उई अम्मा’ से चर्चा में आ गईं। हाल ही में राशा ने बताया कि अच्छा डांस करने के लिए मां रवीना टंडन ने उन्हें कैसे मोटिवेट किया। 

विज्ञापन
Rasha Thadani Told Mother Raveena Tandon Encourage Her For Dance And Acting
रवीना टंडन-राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon

विस्तार

रवीना टंडन 90 के दशक में एक्टिंग के अलावा फिल्माें में अपने डांस को लेकर भी चर्चा में रहती थीं, अब बेटी राशा थडानी से उनकी राह पर चल रही हैं। अपनी डेब्यू फिल्म में राशा थडानी ने एक डांस नंबर ‘ऊई अम्मा’ भी किया था, इस गाने में उनके डांस को काफी पसंद किया गया। हाल ही में राशा ने बताया कि कैसे वह पहली ही फिल्म में इतना अच्छा डांस कर पाईं। साथ ही इस काम में मां रवीना टंडन ने कैसे उनकी मदद की? 

विज्ञापन


मां जानती थीं मैं एक्टर बनूंगी 
राशा थडानी ने हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क से की गई बातचीत में बताया कि मां रवीना टंडन ने डांस सीखने में काफी मदद की। राशा कहती हैं, ‘मां ने मुझे रेखा, साधना जैसी एक्ट्रेस की पुरानी डांस वीडियो देखने को कहा। साथ ही सरोज खान जी की डांस ट्रेनिंग को भी देखने की सलाह दी। मां ने कहा कि मैं गौर से इन लोगों के हाव-भाव देखूं। मां जानती थीं कि मैं एक्टर बनूंगी।’ आगे चलकर यही चीजें राशा के डांस परफॉर्मेंस में काम आईं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Rasha Thadani: राशा थडानी-अमन देवगन की इब्राहिम अली खान-खुशी कपूर से हुई तुलना, नेटिजन्स ने बता दी अपनी राय
विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीटी पर पसंद की गई राशा की फिल्म 
फिल्म ‘आजाद (2025)’ से राशा थडानी ने डेब्यू किया। इस फिल्म के गाने ‘उई अम्मा’ के कारण दर्शक उन्हें अब पहचानने लगे हैं। यह फिल्म थिएटर में ताे नहीं चलीं लेकिन ओटीटी पर राशा थडानी की ‘आजाद’ को काफी पसंद किया गया। फिल्म में अजय देवगन, अमन देवगन भी नजर आए। 

ये खबर भी पढ़ें:Tamannaah-Vijay: राशा थडानी ने तमन्ना-विजय को बताया अपना गॉडपेरेंट, कहा- मुझे नहीं पता कि मैं उनके बिना… 

राशा थडानी की आने वाली फिल्में 
राशा थडानी की पहली फिल्म ‘आजाद’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही चली ना हों लेकिन उनके पास फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। हाल ही खबर सामने आई कि राशा थडानी, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘पति पत्नी और वो-2’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में पहले साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला थीं लेकिन राशा ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed