Tamannaah-Vijay: राशा थडानी ने तमन्ना-विजय को बताया अपना गॉडपेरेंट, कहा- मुझे नहीं पता कि मैं उनके बिना…
Tamannaah-Vijay: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबरों के बीच राशा थडानी ने इन दोनों को अपना 'गॉडपेरेंट्स' बताया। अभिनेत्री ने कहा कि वह उनके सबसे करीबी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपने ब्रेकअप की खबरों से सुर्खियों में बने हुए है। इस बीच अभिनेत्री राशा थडानी ने इन दोनों से अपने खास कनेक्शन के बारे में साझा किया। अभिनेत्री ने दोनों को अपना 'गॉडपेरेंट्स' बताया। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने हाल ही में ‘आजाद’ फिल्म से डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ने भी बॉलीवुड में कदम रखा है।
कैसे हुई तमन्ना और विजय से मुलाकात?
फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान जब राशा से तमन्ना के साथ उनके स्पेशल बॉन्ड के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने बताया कि वो कैसे मिले? अभिनेत्री ने कहा, "यह बहुत ही मजेदार कहानी है। हम किसी के जन्मदिन पर थे और वहां एक लाइव सिंगर परफॉर्म कर रहा था। मैं स्टेज के पास उसके गानों पर डांस कर रही थी और वह भी। हमने एक-दूसरे को देखा साथ में डांस करना शुरू कर दिया और बस इतना ही काफी था।"
दोनों को बताया गॉडपेरेंट्स
अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह तमन्ना के साथ इतनी घुलमिल गई हैं कि उन्हें लगता है कि वह और विजय उनके सबसे करीबी हैं। उन्होंने कहा, "हम इतनी जल्दी घुलमिल गए और अब मुझे नहीं पता कि मैं उनके बिना क्या करूंगी। इस समय तमन्ना और विजय मेरे सबसे करीब हैं, वो मेरे गॉडपेरेंट्स की तरह हैं।" राशा थडानी के 20वें जन्मदिन की पार्टी में भी तमन्ना भाटिया ने शिरकत की उन्होंने निर्माता प्रज्ञा कपूर की होली पार्टी में भी राशा के साथ समय बिताया।
राशा, तमन्ना और विजय का वर्क फ्रंट
राशा थडानी की पहली फिल्म ‘आजाद’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 14 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। तमन्ना भाटिया को आखिरी बार तमिल फिल्म ‘अरनमनई 4’ में देखा गया था और वह जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘ओडेला 2’ में नजर आएंगी। विजय को आखिरी बार ‘मर्डर मुबारक’ और ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ में देखा गया था। वह जल्द ही ‘उल जलूल इश्क’ में नजर आएंगे।