Rasha Thadani: राशा थडानी-अमन देवगन की इब्राहिम अली खान-खुशी कपूर से हुई तुलना, नेटिजन्स ने बता दी अपनी राय
हाल ही में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजन देवगन की बहन के बेटे अमन देवगन की पहली फिल्म ‘आजाद’ थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को देखकर नेटिजन्स ने उनकी तुलना इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर से की। राशा और अमन को बेहतर एक्टर बताया। जानिए क्या-क्या कहा नेटिजन्स ने।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओटीटी पर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ देखकर दर्शकों ने माथा पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर इनकी एक्टिंग की काफी ट्रोलिंग हुई। हाल ही जब फिल्म ‘आजाद’ ओटीटी पर रिलीज हुई तो नेटिजन्स को इसके एक्टर्स राशा थडानी और अमन देवगन ज्यादा बेहतर लगे।
क्या रही राशा-अमन की एक्टिंग पर नेटिजन्स की राय
ट्विटर पर दिए गए रिव्यूज में राशा थडानी और अमन देवगन को एक बेहतर एक्टर माना गया है। एक ट्विटर यूजर का कहना है, 'इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘नादानियां’ ओटीटी पर देखने के बाद भी मैं सोचता रहा कि आखिर मैंने ऐसा क्यों किया? जबकि ‘आजाद’ देखकर मैं काफी हद तक प्रभावित हुआ। राशा और अमन ने अच्छी एक्टिंग की है।' एक और यूजर लिखता है, ‘प्लीज ऐसे नेपो किड्स को मौका मत दो, जिनमें कोई टैलेंट है ही नहीं।’ ऐसे ही कई कमेंट्स नेटिजन्स ने इब्राहिम अली खान की खराब एक्टिंग को लेकर भी किए हुए हैं।
‘आजाद’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली
राशा थडानी और अमन देवगन की एक्टिंग की तारीफ नेटिजन्स जरूर ओटीटी पर फिल्म देखने के बाद कर रहे हैं। लेकिन थिएटर में यह फिल्म नहीं चली, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया था। जबकि इस फिल्म में अजय देवगन ने भी एक अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर थे।
‘नादानियां’ के बाद भी इब्राहिम के पास अगली फिल्म
इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर चाहे ट्रोलिंग हो रही हो लेकिन इस नए एक्टर के पास अगली फिल्म भी है। इस फिल्म का नाम ‘सरजमीं’ है। इसमें काजोल जैसे उम्दा अदाकारा भी हैं।