फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh & Parineeti Chopra Want To Be Arjun Kapoor's Better Half

अर्जुन का बेटर हाफ बनना चाहते थे रणवीर, लेकिन बीच में आ गई ये हीरोइन

Tue, 11 Apr 2017 05:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 11 Apr 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh & Parineeti Chopra Want To Be Arjun Kapoor's Better Half
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह कितने अच्छे दोस्त हैं ये तो पूरा बॉलीवुड जानता है। लेकिन लगता है रणवीर अब इस रिश्ते को दोस्ती से आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। ऐसा हम नहीं, ट्विटर पर रणवीर सिंह खुद कह रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल कल यानि 10 अप्रैल को अर्जुन की आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म में अर्जुन के साथ श्रद्धा कपूर भी हैं जो उनकी गर्लफ्रेंड तो नहीं, लेकिन हाफ गर्लफ्रेंड बनने को राजी हो जाती हैं। अर्जुन की तड़प देखकर रणवीर को इतना बुरा लगा कि उन्होंने ट्विटर पर अपनी इच्छा जाहिर कर दी। रणवीर ने लिखा, 'तुझे रोता हुआ देख कर मुझे भी रोना आता है बाबा! अगर उसे सिर्फ हाफ बनना है तो ठीक है, मैं दूसरा हाफ बनूंगा... द बेटर हाफ! तू बस रोना मत!'
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज, 'दोस्त से ज्यादा पर गर्लफ्रेंड से कम'

अपने लिए रणवीर का इतना प्यार देख अर्जुन भी भावुक हो गए। अर्जुन ने रणवीर की बात का जवाब देते हुए लिखा, 'तू मेरा भाई है और वो मेरी जान... अपने भाई के लिए मैं अपनी जान भी दे सकता हूं पगले!! तू है और हमेशा मेरा फुल एंड फाइनल रहेगा।'
 
इन दोनों का प्यार ट्विटर पर परवान चढ़ ही रहा था कि 'इश्कजादे' फिल्म में उनकी को-स्टार रहीं परिणीति चोपड़ा इस लव-स्टोरी के बीच में आ गईं। परिणीति ने अर्जुन के लिए लिखा कि वो उनकी बेटर हाफ बनने के लिए तैयार हैं। परिणीति ने अर्जुन से साफ कह दिया कि वो उनके और रणवीर के बीच में से किसी एक को चुनें।

 
अपनी जोया की बात अर्जुन भला कैसे ना मानते। अर्जुन ने परिणीति के लिए बड़ा ही प्यारा सा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी हॉटी परी!! तुम्हें मेरे भविष्य के लिए पहले ही चुना जा चुका है और तुम ये बात जानती हो।'
 
रणवीर और परिणीति जहां अर्जुन के लिए दीवाने हुए जा रहे हैं वहीं श्रद्धा उनकी 'हाफ गर्लफ्रेंड' ही बनी हुई हैं। अब देखना ये होगा कि क्या श्रद्धा उनकी 'हाफ गर्लफ्रेंड' से ज्यादा कुछ बनने के लिए तैयार होती हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें- VIDEO: 'मेरी प्यारी बिंदू' का दूसरा गाना रिलीज, परिणीति को दिल हार बैठे आयुष्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed