{"_id":"651ee0ce3f93f7fdba002395","slug":"ranbir-kapoor-not-summoned-as-accused-by-enforcement-directorate-in-mahadev-app-case-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को आरोपी के तौर पर नहीं किया गया है तलब, जानें किस वजह से ईडी ने भेजा समन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को आरोपी के तौर पर नहीं किया गया है तलब, जानें किस वजह से ईडी ने भेजा समन
Thu, 05 Oct 2023 09:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:44 PM IST
सार
ईडी ने रणबीर कपूर को छह अक्टूबर को रायपुर, छत्तीसगढ़ में एजेंसी के कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है, लेकिन उन्होंने दो सप्ताह का एक्सटेंशन मांगा है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही खबर सामने आई थी कि अभिनेता को एक महादेव बेटिंग एप्लिकेशन मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
Dono Review: राजश्री की विरासत संभालने में सफर रहे अवनीश, राजवीर और पलोमा को डेब्यू फिल्म में फुल नंबर
आरोपी के रूप में नहीं किया गया तलब
न्यूज 18 ने अपनी रिपोर्ट में ईडी के सूत्रों के हवाले से बताया है कि अभिनेता रणबीर को मामले में पूछताछ के लिए एक आरोपी के रूप में नहीं, बल्कि सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने के लिए प्राप्त धन के स्रोत के बारे में उनकी जानकारी को समझने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
ED Summon: रणबीर कपूर के बाद अब इन सितारों पर ईडी का शिकंजा, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को किया तलब
जांच के घरे में आए ये सितारे
बता दें कि ईडी ने रणबीर कपूर को छह अक्टूबर को रायपुर, छत्तीसगढ़ में एजेंसी के कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है, लेकिन उन्होंने दो सप्ताह का एक्सटेंशन मांगा है। मामले में लगभग 14-15 अन्य हस्तियां और अभिनेता ईडी की जांच के दायरे में हैं। उन्हें भी जल्द ही तलब किया जाएगा। ताजा जानकारी के मुताबिक कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल, महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर हैं और कथित तौर पर इसे दुबई से संचालित करते हैं।
Bobby Darling: बॉबी डार्लिंग ने दिल्ली मेट्रो में यात्री के साथ की मारपीट, सीआईएसएफ कर्मियों ने किया बीच बचाव
इस फिल्म में दिखेंगे रणबीर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर हाल ही में तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित हुई थी। इसके अलावा वह इन दिनों रामायण को लेकर भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश तिवारी की इस फिल्म में वह साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में यश भी दिखेंगे।