RajKummar Rao: राजकुमार राव ने बताया पठान की सफलता का राज, शाहरुख के साथ पहली मुलाकात का सुनाया दिलचस्प किस्सा
राजकुमार राव ने बताया कि 'पठान' की सफलता पर सभी लोग खुश क्यों हैं। उनका कहना है कि शाहरुख यह सफलता डिजर्व करते हैं। वह खुद भी शुरू से शाहरुख के फैंस रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। 'पठान' की दमदार सफलता पर कई सेलेब्स बात कर चुके हैं। अब इस कड़ी में अभिनेता राजकुमार राव का नाम भी जुड़ गया है। राजकुमार अपनी फिल्म 'भीड़' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख खान और उनकी फिल्म 'पठान' की सफलता पर बात की।
राजकुमार राव ने बताया कि 'पठान' की सफलता पर सभी लोग खुश क्यों हैं। उनका कहना है कि शाहरुख यह सफलता डिजर्व करते हैं। वह खुद भी शुरू से शाहरुख के फैंस रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने अपनी और शाहरुख की मुलाकात का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि 'शाहिद' फिल्म की रिलीज के बाद पहली बार उन्हें शाहरुख से मिलने का मौका मिला था। फिल्म के लिए राजकुमार को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था। शाहरुख ने मुलाकात के दौरान उन्हें बधाई दी थी।
Sonam Bajwa: सरहद पार पहुंची सोनम बाजवा की दीवानगी, PAK फैन के हाथ में अपने नाम का टैटू देख एक्ट्रेस हैरान
राजकुमार राव ने शाहरुख के स्वभाव के बारे में बात की और बताया कि वह बहुत अच्छे हैं। राजकुमार ने कहा कि शाहरुख सर से बहुत कुछ सीखा जा सकता है, जैसे वह आपको ट्वीट करते हैं, जितनी इज्जत देते हैं। उनका पूरा ध्यान आपके ऊपर रहता है। वह उस पल में आपके साथ रहते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी खासियत है। हर पार्टी के बाद वह तीन फ्लोर उतरकर आपकी कार तक आते हैं। आपके लिए दरवाजा खोलते हैं। आपको बिठाते हैं। बाय बोलते हैं और तब तक खड़े रहते हैं, जब तक आप उनकी नजरों से ओझल ना हो जाए। उनको यह सब करने की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी वह करते हैं। यही बातें उन्हें खास बनाती हैं और इसलिए सब लोग उनसे इतना प्यार करते हैं, इसलिए हम लोग इतने खुश हैं कि 'पठान' ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया और शाहरुख यह सब डिजर्व करते हैं।
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने रामनवमी के पावन मौके पर किया सुंदरकांड का पाठ, यूजर्स भी बोले-जय श्री राम
बात करें राजकुमार राव के फिल्मी करियर की तो आखिरी बार वह निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' में दिखाई दिए थे, जो कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, पंकज कपूर और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही वह अब 'मिस्टर एंड मिसेस माही' फिल्म में नजर आएंगे।
Nawazuddin-Aaliya: नवाजुद्दीन-आलिया के बीच जुबानी जंग जारी, बच्चों की पढ़ाई पर एक्टर की पत्नी ने किया पलटवार