Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने रामनवमी के पावन मौके पर किया सुंदरकांड का पाठ, यूजर्स भी बोले-जय श्री राम
कपिल शर्मा ने राम नवमी के मौके पर सुंदरकांड का पाठ किया है, जिसका ऑडियो एक्टर ने अपने ट्विटर पर साझा किया है।
विस्तार
आज राम नवमी का पावन अवसर है, जिसे धूमधाम से देश भर के सभी राज्यों में मनाया गया है। बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारो ने भी रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। इसी बीच कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा इसको लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कॉमेडियन ने इस खास मौके पर एक बहुत प्यारा सा पोस्ट साझा किया है, जिसको लेकर उनकी जमकर तारीफ हो रही हैष
कपिल शर्मा ने गाया सुंदरकांड
दरअसल, कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने राम नवमी के मौके पर सुंदरकांड का पाठ वाला ऑडियो साझा किया है। इस ऑडियो को कपिल शर्मा ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया है। कपिल शर्मा ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है-रामनवमी के शुभ दिन पर डॉ. धीरज भटनागर द्वारा श्री रामचरितमानस के अब तक के पहले हिंदी अनुवाद पर आधारित सुंदरकांड का गायन कर धन्य महसूस कर रहा हूं। कपिल के इस गायन की उनके यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सुंदर, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-क्या बात है भाई बहुत जानदार। वहीं, एक और यूजर ने कमेंट कर जय श्री राम लिखा। इसी तरह ज्यादातर यूजर्स ने कपिल के इस पोस्ट पर जय श्री राम के कमेंट किए हैं।
On the auspicious day of Ram Navami Feeling blessed to be singing Sundarkand based on the first-ever Hindi translation of Shri Ramcharitmanas by Dr. Dheeraj Bhatnagar. Buy Shri Ramcharitmas on @ghargharram @Bookscape_reads #JaiShriRam 🙏 pic.twitter.com/GcHn1VSSnb
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) March 30, 2023
मनमोहक रूप रच सोनम ने चुराया सबका दिल
गाना गाने के शौकिन हैं कपिल
द कपिल शर्मा शो में कपिल अक्सर ही गाना गाते हुए नजर आते हैं। उन्होंने शो के दौरान कई बार बताया है कि उन्हें गाने का बहुत शौक है। आपको बता दें कि कॉमेडियन एक्टर हाल ही में फिल्म ज्विगाटो में नजर आए थे। हालांकि फिल्म को कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई थी।
Ex Star Couples: ब्रेकअप के बाद स्क्रीन साझा करते नजर आएं ये एक्स स्टार कपल, क्या आप जानते हैं नाम?