फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Madhavan shares new release date of Rocketry The Nambi effect

‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’की रिलीज डेट आई सामने: 1 जुलाई को रिलीज होगी आर माधवन की फिल्म

Mon, 14 Feb 2022 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 14 Feb 2022 05:36 PM IST
सार

आर माधवन के साथ- साथ "रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट" में सिमरन बग्गा, रजित कपूर, रवि राघवेंद्र, मिशा घोषाल, गुलशन ग्रोवर, कार्तिक कुमार और दिनेश प्रभाकर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
R Madhavan shares new release date of Rocketry The Nambi effect
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट में आर माधवन - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता आर माधवन ने इस हफ्ते की शुरुआत में ही अपने निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर के जरिए दी है। यह फिल्म इसी साल 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है, जिन पर जासूसी का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता आर माधवन ने फिल्म के एक टीजर पोस्टर के साथ इसकी की नई तारीख का एलान किया है। यह फिल्म पहले 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी लेकिन अब इसकी डेट को आगे खिसकाकर 1 जुलाई कर दी गई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा उठाया है यशराज फिल्म्स और फार्स फिल्म ने। ये फिल्म आर माधवन की ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है।
 

आर माधवन के साथ- साथ "रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट" में सिमरन बग्गा, रजित कपूर, रवि राघवेंद्र, मिशा घोषाल, कार्तिक कुमार और दिनेश प्रभाकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सूर्या गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई देंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed