फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Producer Salim Akhtar has passed away this evening in Mumbai know about His Movies

Salim Akhtar Last Rites: निर्माता सलीम अख्तर का अंतिम संस्कार दोपहर बाद, रानी, और तमन्ना को दिया पहला मौका

Tue, 08 Apr 2025 09:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Apr 2025 09:32 PM IST
सार

Salim Akhtar Passes Away: फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का निधन हो गया है। उन्होंने आज मंगलवार 08 अप्रैल को मुंबई में आखिरी सांस ली।

विज्ञापन
Producer Salim Akhtar has passed away this evening in Mumbai know about His Movies
रानी मुखर्जी-सलीम अख्तर-तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

दिग्गज फिल्म निर्माता सलीम अख्तर नहीं रहे। आज मंगलवार 08 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका निधन हो गया। सलीम अख्तर ने कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। इनमें 'चोरों की बरात', 'कयामत', 'लोहा', 'बटवारा', 'फूल और अंगारे', 'बाजी', 'इज्जत' और 'बादल' जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Sikandar Day 10 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ताश के पत्तों की तरह ढह गई सलमान की 'सिकंदर', 10वें दिन इतने कमाए

विज्ञापन

कई दिनों से थे वेंटिलेटर पर
सलीम अख्तर पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे और जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। आज उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अपने सीधे-सादे और सरल व्यवहार के लिए जाने जाने वाले सलीम अख्तर एक बेहतरीन निर्माता थे। वे 1980 और 1990 के दशक में काफी सक्रिय रहे।

यह खबर भी पढ़ें:
Mawra Hocane: हिंदी फिल्म में फवाद खान के कमबैक विवाद पर मावरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये निर्माता का सिरदर्द है

रानी मुखर्जी और तमन्ना भाटिया को किया लॉन्च
अपने प्रोडक्शन हाउस 'आफताब पिक्चर्स के बैनर तले उन्होंने कई यादगार फिल्में बनाईं। सलीम अख्तर ने ही फिल्म 'राजा की आएगी बारात' (1997) में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को ब्रेक दिया। इसके अलावा तमन्ना भाटिया को भी 'चांद सा रोशन चेहरा' में सलीम अख्तर ने ही लॉन्च किया।

यह खबर भी पढ़ें:
Odela 2 Trailer: 'ओडेला 2' का ट्रेलर रिलीज, शिव शक्ति बन गांव वालों की रक्षा करने आईं तमन्ना भाटिया

विज्ञापन

कल होगा अंतिम संस्कार
सलीम अख्तर मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में सक्रिय निर्माता थे। सलीम अख्तर की शादी शमा अख्तर से हुई। सलीम अख्तर को बुधवार 09 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे जोहर की नमाज के बाद, इरला मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा।

Logout Trailer: फोन खोया और लुट गई दुनिया, क्या-क्या हो सकता है? बाबिल की 'लॉगआउट' के ट्रेलर में मिलेगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed