फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Odela 2 Trailer Out: Tamannaah Bhatia Sampath Nandi Madhu supernatural thriller Movie Directed by Ashok Teja

Odela 2 Trailer: 'ओडेला 2' का ट्रेलर रिलीज, शिव शक्ति बन गांव वालों की रक्षा करने आईं तमन्ना भाटिया

Tue, 08 Apr 2025 05:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Apr 2025 05:58 PM IST
सार

Tamannaah Bhatia Supernatural Thriller Movie: फिल्म 'ओडेला 2' का ट्रेलर आज मंगलवार को रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

विज्ञापन
Odela 2 Trailer Out: Tamannaah Bhatia Sampath Nandi Madhu supernatural thriller Movie Directed by Ashok Teja
ओडेला 2 का ट्रेलर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

साल 2022 में फिल्म आई थी 'ओडेला रेलवे स्टेशन'। इसे दर्शकों ने काफी सराहा। अब इसका सीक्वल 'ओडेला 2' आ रहा है। दूसरे पार्ट में तमन्ना भाटिया लीड रोल अदा कर रही हैं। आज मंगलवार 08 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जो काफी दिलचस्प है। इसमें दैवीय शक्ति और शैतान के बीच लड़ाई है। तमन्ना शिव शक्ति की भूमिका में हैं, जो गांव वालों की रक्षा करती हैं। 

विज्ञापन

Odela 2 Trailer Out: Tamannaah Bhatia Sampath Nandi Madhu supernatural thriller Movie Directed by Ashok Teja
ओडेला 2 का ट्रेलर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

तेलुगु भाषा में हुआ रिलीज
फिल्म का ट्रेलर फिलहाल सबटाइटल्स के साथ तेलुगु में ही रिलीज किया गया है। यह रोमांच और रहस्यों से भरपूर है। फिल्म की कहानी एक बुरे इरादों वाले शख्स (वशिष्ठ) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके काले जादू और तंत्र गांव वालों को परेशान करते हैं। खासकर वह महिलाओं को परेशान करता है। उससे रक्षा के लिए शिव शक्ति (तमन्ना भाटिया) की एंट्री होती है। अपनी दिव्य ऊर्जा और ताकत के साथ शिव शक्ति उस बुरे शख्स के शासन की समाप्ति का संकल्प लेती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Odela 2 Trailer Out: Tamannaah Bhatia Sampath Nandi Madhu supernatural thriller Movie Directed by Ashok Teja
ओडेला 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

कमाल के वीएफएक्स और विजुअल्स
ट्रेलर में कमाल के वीएफएक्स और विजुअल्स का प्रयोग किया गया है। शानदार बैकग्राउंड स्कोर ने ट्रेलर को और भी दिलचस्प बना दिया है। 'ओडेला 2' ऐसी फिल्म है जिसमें दिव्य शक्ति बुरी ताकतों के टकराव को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अशोक तेजा ने किया है। पहले पार्ट के निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली थी। तमन्ना भाटिया के अलावा सीक्वल में हेबाह पटेल और वशिष्ठ एन सिम्हा जैसे कलाकार हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Laughter Chefs 2: एयरपोर्ट पर लोग पूछते थे- 'आप शो में कब लौटेंगी ?', पब्लिक डिमांड पर इस शो में लौटेंगी एक्ट्रेस निया शर्मा

विज्ञापन

इस तारीख को होगी रिलीज
फिल्म 'ओडेला 2' 17 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना अक्षय कुमार की 'केसरी: चैप्टर 2' से होगा, जो 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। फिलहाल 'ओडेला 2' के ट्रेलर पर नेटिजन्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'नेक्स्ट लेवल ट्रेलर है'। कुछ लिख रहे हैं, 'ट्रेलर देखकर रोंगटे खड़े हो गए। फिल्म भी कमाल की होगी'।

यह खबर भी पढ़ें:
Ranvir Shorey Exclusive: ‘खोसला का घोसला 2’ को लेकर रणवीर शौरी ने दी बड़ी अपडेट, मार्केटिंग को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed