फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Logout Trailer: Babil Khan Rasika Dugal Gandharv Dewan Nimisha Nair ZEE5 Original Film

Logout Trailer: फोन खोया और लुट गई दुनिया, क्या-क्या हो सकता है? बाबिल की 'लॉगआउट' के ट्रेलर में मिलेगा जवाब

Tue, 08 Apr 2025 10:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Apr 2025 10:47 PM IST
सार

Babil Khan Movie Logout Trailer: बाबिल खान आगामी फिल्म 'लॉगआउट' में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी मोबाइल की लत के शिकार युवा के ईर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन
Logout  Trailer: Babil Khan Rasika Dugal Gandharv Dewan Nimisha Nair ZEE5 Original Film
'लॉगआउट' ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बना ली है। डेब्यू फिल्म 'कला' से ही उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बना ली। 'द रेलवे मेन' में भी उनकी तारीफ हुई। एक्टर इन दिनों फिल्म 'लॉगआउट' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। आज मंगलवार को इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है।

विज्ञापन

फोन को दुनिया मानने वालों की कहानी
फिल्म 'लॉगआउट' का विषय ऐसा है, जो जेन-जी (Gen Z) से सीधे तौर पर जुड़ा है। यह टेक फिल्म है। फिल्म में बाबिल एक ऐसे युवा की भूमिका में हैं, जिसके लिए उसका मोबाइल ही पूरी दुनिया है। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। उसे यह भ्रम है कि पूरी दुनिया वह चलाता है। मगर, एक दिन अचानक उसका फोन गुम जाता है और उसकी पूरी दुनिया ही गुम जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस ओटीटी पर देखें
बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म 'लॉगआउट' के ट्रेलर की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'हम जो कंज्यूम करते हैं और जो हमें कंज्यूम करता है, उसके बीच की रेखाएं धुंधली होने वाली हैं'। फिल्म 'लॉगआउट' 18 अप्रैल को जी5 पर रिलीज होगी। इसमें रसिका दुग्गल, गंधर्व देवान और निमिषा नायर जैसे सितारें हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
R Madhavan: 'टेस्ट' से पहले इन फिल्मों में अपने अभिनय से माधवन ने चौंकाया, लिस्ट के नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

नेटिजन्स को पसंद आया ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं। बाबिल खान का अभिनय दर्शकों को पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार काम। बाबिल आप प्रमोशन नहीं करते, तब भी आपकी फिल्में देखी ही जाती हैं'। अपनी इस फिल्म को लेकर बाबिल ने एएनआई से बात की और कहा, 'यह किरदार अदा करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को इन सबसे डील करना पड़ता है। यह फोन और सोशल मीडिया का मसला नहीं है, बल्कि आप इनका इस्तेमाल कैसे करते हो, यह मायने रखता है'। 

यह खबर भी पढ़ें:
Jaat: 'जाट' की रिलीज से पहले सनी देओल ने किया खुलासा, बताया- आलोचना होने पर क्या करते हैं एक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed