फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prince Narula condemned the firing at Elvish Yadav Gurugram house shares post in YouTuber support

Elvish Yadav: 'बहुत बुरा लगा देखकर', एल्विश के घर के बाहर गोलीबारी की घटना पर प्रिंस नरूला ने जताया दुख

Tue, 19 Aug 2025 12:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Aug 2025 12:32 PM IST
सार

Prince Narula: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर रविवार की सुबह गोलीबारी की घटना घटी। इस पर प्रिंस नरूला ने दुख जताया है। उन्होंने एल्विश के माता-पिता को लेकर चिंता जताई है।

विज्ञापन
Prince Narula condemned the firing at Elvish Yadav Gurugram house shares post in YouTuber support
एल्विश यादव-प्रिंस नरूला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच कथित तौर पर 36 का आंकड़ा है। कई बार दोनों के बीच मन-मुटाव और लड़ाई-झगड़े की खबर सामने आती रही हैं। मगर, हाल ही में जब एल्विश यादव के घर के बाहर गोलीबारी की घटना घटी तो प्रिंस नरूला पुरानी लड़ाई-झगड़े भूल एल्विश के सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

पुरानी लड़ाई भूल प्रिंस ने किया एल्विश का सपोर्ट
एमटीवी के शो 'रोडीज डबल क्रॉस' से ही प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के बीच कथित विवाद की खबरें आती रहती हैं। शो के दौरान भी दोनों को भिड़ते देखा गया था। मगर, हाल ही में प्रिंस नरूला ने एल्विश यादव के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना की निंदा की है और उनके माता-पिता को लेकर चिंता जताई है। प्रिंस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस ने कहा, 'गोली चलाना ठीक बात नहीं'
प्रिंस नरूला ने लिखा है, 'किसी के घर गोली चलाना ठीक बात नहीं है। किसी के मां-बाप वहां रहते हैं। किसी को भी लग सकती है और इसमें उनकी क्या गलती है, अगर कलाकार कमा रहा है तो वो मेहनत के बाद ही है। बहुत बुरा लगा न्यूज देखकर'।

Sridevi: बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को किया याद, शेयर की एक शानदार तस्वीर; खूबसूरती पर लिखा नोट

विज्ञापन

आमने-सामने देखे गए प्रिंस नरूला-एल्विश
बता दें कि एल्विश यादव और प्रिंस नरूला को एमटीवी के शो ‘रोडीज डबल क्रॉस’ में साथ देखा गया था। इस सीजन का विनर एल्विश यादव की टीम से रहा। प्रिंस और एल्विश, दोनों बतौर गैंग लीडर शो में नजर आए थे। इस शो के दौरान भी दोनों एक-दूसरे से खूब भिड़ते दिखे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों को कई बार आमने-सामने देखा गया। 

बिग बॉस ओटीटी के विजेता रहे हैं एल्विश
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में स्थित घर पर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार हमलवारों ने 24 राउंड फायर किए। एल्विश के घर पर जिस समय गोलीबारी की घटना घटी, उस दौरान घर पर उसकी मां सुषमा यादव मौजूद थीं। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों एल्विश को 'लाफ्टर शेफ्स'  सीजन 2 में देखा गया। एल्विश ने न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि शो में अपने पार्टनर करण कुंद्रा के साथ मिलकर यह शो जीता भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed