फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boney Kapoor Remembers Sridevi With A Stunning Photo says western beauty Oozing With Sophistication

Sridevi: बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को किया याद, शेयर की एक शानदार तस्वीर; खूबसूरती पर लिखा नोट

Tue, 19 Aug 2025 12:26 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 19 Aug 2025 12:26 PM IST
सार

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की एक खूबसूरत पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। बोनी ने इस प्यारी तस्वीर के साथ एक प्यारा नोट भी लिखा है।
 

विज्ञापन
Boney Kapoor Remembers Sridevi With A Stunning Photo says western beauty Oozing With Sophistication
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम@boney.kapoor

विस्तार

बॉलीवुड निर्माता, निर्देशक और एक्टर बोनी कपूर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी की बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इस शानदार लुक के साथ बोनी ने एक खास नोट श्रीदेवी की खूबसूरती पर लिखा है। 
विज्ञापन

बोनी का पोस्ट
आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी काले रंग की सेमी-फॉर्मल ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसकी आस्तीन पर गोल्डन रंग से डिजाइन बनी हुई है। इस तस्वीर में श्रीदेवी बेहद आकर्षक और शानदार लग रही हैं। इस शानदार तस्वीर के साथ बोनी ने कैप्शन में लिखा, "परिष्कार से भरपूर, भारतीय हो या पश्चिमी, वह हर लुक को शानदार तरीके से निभाती थीं।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सोशल मीडिया पर श्रीवेदी को लेकर कर चुके हैं पोस्ट
श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं और उनकी याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इस महीने की शुरुआत में श्रीदेवी की 62वीं जयंती पर बोनी ने उनकी पुरानी तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "आज आप 62 की नहीं, 26 की हैं। जन्मदिन मुबारक हो। हम आज भी आपके हर जन्मदिन को याद करते हैं।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)


विज्ञापन

बोनी कपूर और श्रीदेवी के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोनी और श्रीदेवी ने 1996 में शादी की थी और 1997 में इसकी घोषणा की। उनकी दो बेटियां हैं- जान्हवी कपूर और खुशी कपूर। श्रीदेवी का निधन 2018 में दुबई में हुआ, जहां वह एक पारिवारिक शादी में गई थीं। काम की बात करें तो बोनी कपूर ने हाल ही में फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' से अभिनय की शुरुआत की। बतौर निर्माता उनकी आखिरी फिल्म 'मैदान' 2024 में रिलीज हुई थी। अब वह "नो एंट्री 2" पर काम कर रहे हैं, जो उनकी हिट कॉमेडी फिल्म का सीक्वल है।

यह भी पढ़ें: War 2: क्या तय समय से पहले OTT पर रिलीज होगी 'वॉर 2'? जानें किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे ऋतिक-एनटीआर की फिल्म..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed