फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta shares interesting story about Dil Chahta Hai movie song Jaane Kyu log pyar karte hai shooting

Preity Zinta: जब भूख से बिलख उठीं प्रीति जिंटा और लोगों ने कहा, मुस्कुराओ, अभिनेत्री ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Thu, 12 Dec 2024 04:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Dec 2024 04:23 PM IST
सार

Preity Zinta: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। इसके जरिए उन्होंने फिल्म 'दिल चाहता है' की शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। 

विज्ञापन
Preity Zinta shares interesting story about Dil Chahta Hai movie song Jaane Kyu log pyar karte hai shooting
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2001 में फिल्म आई 'दिल चाहता है'। आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना के अलावा प्रीति जिंटा भी अहम रोल में नजर आईं। अभिनेत्री ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म से जुड़ा को रोचक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म के 'जाने क्यों लोग प्यार करते हैं' गाने की शूटिंग के दौरान भूख से उनका बुरा हाल हो गया था और तब भी उनसे मुस्कुराने के लिए कहा जा रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

सिडनी में चल रही थी शूटिंग
प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे हंसती-मुस्कुराती पोज दे रही हैं। प्रीति इसमें बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मुझे आज भी वह पल याद है, जब यह तस्वीर खींची गई थी। हम सिडनी में 'जाने क्यों लोग प्यार करते हैं' गाने की शूटिंग कर रहे थे। जिस तरह हम सभी शूट जल्दबाजी में करते हैं और जल्द से जल्द टाइम फ्रेम में काम खत्म करने की कोशिश करते हैं, उसी तरह इसकी शूटिंग पर भी सभी का फोकस था'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं कर पाई थीं नाश्ता
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'सभी लोग शूटिंग पूरी करने में व्यस्त थे और मैं इस चक्कर में उस सुबह नाश्ता तक नहीं कर पाई। ऐसे में मेरे दिमाग में सिर्फ खाने के विचार आ रहे थे। जब शूटिंग पूरी हुई तो मुझसे कुछ फोटोज कराने के लिए कहा गया। मैंने मुंह बनाते हुए कहा, 'मुझे बहुत तेज भूख लगी है। क्या हम थोड़ी देर में फोटोज कर सकते हैं? इस दौरान किसी ने मुझसे कहा, 'इसमें सिर्फ कुछ सेकेंड लगेंगे। आप सिर्फ कैमरे की तरफ देखिए और लजीज चॉकलेट क्रोइसैन का ख्याल कीजिए। मैंने बिल्कुल वैसा ही किया और तब ये तस्वीर उतारी गई'। 
Thalapathy Vijay: कीर्ति सुरेश-एंथनी की शादी में शामिल हुए दलपति विजय, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

विज्ञापन

छोटी-छोटी चीजों से मनाएं खुशियां
प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, 'यह तस्वीर मुझे हमेशा छोटी-छोटी चीजों को एंजॉय करने और उनको सराहने के लिए प्रोत्साहित करती है। वे चीजें जो हमारे जीवन में खुशियां लेकर आती हैं'। प्रीति जिंटा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे एक्टर सनी देओल के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
TRP This Week: नंबर वन की कुर्सी पर इस बार भी 'उड़ने की आशा' का कब्जा, एक पायदान और लुढ़की 'अनुपमा' की टीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed