फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Makes Instagram Debut Son Ibrahim Ali Khan Asks Is This You Abba

सैफ अली खान: 'अब्बा, क्या ये आप हैं?' अभिनेता के इंस्टाग्राम पर आने पर इब्राहिम ने ली चुटकी; कही मजेदार बात

Fri, 16 Oct 2026 09:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 16 Oct 2026 09:17 PM IST
सार

Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर एंट्री कर ली है। सोशल मीडिया पर आने के बाद सैफ और उनके बेटे इब्राहिम अली खान के बीच मजेदार बातचीत भी देखने को मिली। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Makes Instagram Debut Son Ibrahim Ali Khan Asks Is This You Abba
सैफ और उनके बेटे इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। साथ ही एक्टर ने दो पोस्ट भी शेयर की हैं। इससे पहले सैफ सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। अब एक्टर के सोशल मीडिया पर आने के बाद काफी मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


सैफ और इब्राहिम के बीच हुई मजेदार बातचीत 
सैफ ने हाल ही में अपने घर की लाइब्रेरी में ली गई कुछ तस्वीरें शेयर करके इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया। सोशल मीडिया पर आने के बाद सैफ और उनके बेटे इब्राहिम अली खान के बीच मजेदार बातचीत भी देखने को मिली। सैफ के सोशल मीडिया पर एक्टिव होने पर बेटे इब्राहिम ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या ये आप हैं, अब्बा? नहीं ना?'
विज्ञापन


इस पर सैफ भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने इब्राहिम की बचपन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और पूछा कि क्या मई 2008 में तस्वीर में दिख रहा छोटा बच्चा उनका बेटा है? इब्राहिम ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'मुझे तो ऐसा ही लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सैफ ने लिखा, 'एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है! हेलो बेटा!' बाप-बेटे की इस मजेदार बातचीत ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।
Trending Videos

Saif Ali Khan Makes Instagram Debut Son Ibrahim Ali Khan Asks Is This You Abba
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saifalikhanpataudi
सैफ के लाखों में पहुंचे फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर आने के बाद से सैफ के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके 2.3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। खास बात यह है कि सैफ फिलहाल सिर्फ पांच लोगों को फॉलो कर रहे हैं। इनमें उनके बेटे इब्राहिम, पत्नी करीना कपूर खान, बहन सोहा अली खान, बेटी सारा अली खान और करिश्मा कपूर शामिल हैं।

देखें सैफ की पोस्ट-

View this post on Instagram

A post shared by Saif Ali Khan (@saifalikhanpataudi)


Saif Ali Khan Makes Instagram Debut Son Ibrahim Ali Khan Asks Is This You Abba
हैवान फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में इन फिल्मों में नजर आए सैफ  
काम की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हैवान’ और क्राइम थ्रिलर ‘कर्तव्य’ में नजर आए। उनकी आने वाली फिल्मों में पीरियड ड्रामा ‘हम हिंदुस्तानी’ शामिल है।

ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा शो: सैफ के इतनी बार प्रपोज करने के बाद मानी थीं करीना, एक्ट्रेस ने किए मजेदार खुलासे; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed