फैशन वीक: धुरंधर फेम सारा अर्जुन ने रैंप पर बिखेरा जलवा; नीले गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत; देखें तस्वीरें
Lakme Fashion Week 2026: लैक्मे फैशन वीक 2026 में फिल्म जगत के कई सितारे जलवा बिखेर रहे हैं। अब धुरंधर फेम सारा अर्जुन ने भी इवेंट में शामिल होकर शानदार पोज दिए।
विस्तार
खूबसूरत अंदाज में दिखीं सारा
फिल्म 'धुरंधर' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सारा अर्जुन हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में अपने खूबसूरत अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस खास मौके पर वह डिजाइनर अनुष्री रेड्डी के कलेक्शन 'माया' के लिए मॉडल के रूप में रैंप पर उतरीं। लक्मे सैलून और अनुश्री रेड्डी ने FDCI के साथ मिलकर इस कलेक्शन को पेश किया।
इस दौरान सारा अर्जुन हल्के नीले रंग के बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आईं। उनके गाउन पर सफेद रंग की बारीक कढ़ाई की गई थी, जो उनके लुक को खास बना रही थी। गाउन का फ्लोरल डिजाइन और कमर के पास बना खूबसूरत पैटर्न उनके आउटफिट को और भी आकर्षक बना रहा था।
सारा ने अपने इस लुक को खुले बालों और हल्के मेकअप के साथ पूरा किया। उनका यह अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा था। लैक्मे फैशन वीक में सारा का यह लुक फैशन पसंद करने वालों का ध्यान खींचने वाला रहा।
देखें वीडियो-
- सारा अर्जुन ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ और 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
- फिल्म में सारा ने यलीना का किरदार निभाया था।
- आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म थी।
- फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना मिली थी।
ये भी पढ़ें- फैशन वीक: तरुण तहिलियानी के कलेक्शन में दिखा अली फजल का रॉयल अंदाज, शोस्टॉपर बन बिखेरा जलवा