Thalapathy Vijay: कीर्ति सुरेश-एंथनी की शादी में शामिल हुए दलपति विजय, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
कीर्ति सुरेश अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हाल ही में दलपति वियज की शादी में शामिल होने की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर प्रशंसक बेहद खुश हो रहे हैं और तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया लगातार शेयर कर रहे हैं।
विस्तार
एक फैन ने अपने एक्स हैंडल पर फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में विजय मेहमानों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। विजय ने इस दौरान साउथ स्टाइल ड्रेस में ही एक शर्ट और मैचिंग लूंगी पहनी हुई है। बुधवार को कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। फोटो में वह ड्रेसिंग टेबल पर बैठी नजर आ रही थीं, जो शादी से पहले की रस्म के लिए तैयार हो रही थी। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, “यहां हम चलते हैं!! और पागलपन शुरू होता है।”
#ThalapathyVijay Today Click In Goa at #KeerthySuresh Marriage Function 💕 pic.twitter.com/s1ddo4dx3w
— Sekar 𝕏 (@itzSekar) December 12, 2024
Movies January 2025: जनवरी में बजेगा साउथ-बॉलीवुड की फिल्मों का डंका, कंगना रनौत-राम चरण की फिल्म भी शामिल