TRP This Week: नंबर वन की कुर्सी पर इस बार भी 'उड़ने की आशा' का कब्जा, एक पायदान और लुढ़की 'अनुपमा' की टीआरपी
TRP This Week: इस हफ्ते की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) सूची आ गई है। इस बार 'अनुपमा' की रेटिंग एक पायदान और गिर गई है। नंबर वन पर एक बार फिर 'उड़ने की आशा' ने कब्जा जमाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन धारावाहिकों का अपना दर्शक वर्ग है। बड़े परदे और ओटीटी के बीच टीवी सीरियल भी खूब चाव से देखे जाते हैं। इस हफ्ते किस शो को सबसे ज्यादा पसंद किया गया, इसका पता चल गया है। इस हफ्ते की टीआरपी सूची आ गई है। छोटे परदे की दुनिया पर राज करने वाले 'अनुपमा' को इस हफ्ते भी नुकसान हुआ है। वहीं, 'उड़ने की आशा' नंबर वन पर बरकरार है। बाकी शो का क्या हाल? आइए जानते हैं
ये हैं टॉप तीन शो
इस हफ्ते की टीवी टीआरपी सूची में 'उड़ने की आशा' का रुतबा बरकरार है। बीते हफ्ते भी यह शो नंबर वन पर काबिज था। पिछले हफ्ते इसने 'अनुपमा' को एक पायदान पीछे करके पहला नंबर हासिल किया। बीते हफ्ते नंबर दो पर रहने वाले 'अनुपमा' की टीआरपी इस हफ्ते और ढलान पर आई है। दूसरे नंबर पर इस बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बाजी मारी है। इस शो में बच्चे को लेकर चल रहा ड्रामा शायद दर्शकों को पसंद आ रहा है। 'अनुपमा' को तीसरा नंबर हासिल हुआ है।
Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना को किया नॉमिनेट, किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर की टिप्पणी
'गुम है किसी के प्यार में' की लोकप्रियता बढ़ी, आया टॉप 5 में
इस बार की टीआरपी सूची में 'एडवोकेट अंजलि अवस्थि' और 'गुम है किसी के प्यार में' की जगहों में अदला-बदली हुई है। बीते हफ्ते जहां 'एडवोकेट अंजलि अवस्थि' चौथे नंबर पर था, तो इस बार यह पांचवे नंबर पर है। वहीं, 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोकप्रियता हासिल करते हुए इस बार चौथा नंबर सुरक्षित किया है। बीते हफ्ते यह सूची में पांचवे नंबर पर था।
Akshay Kumar: 'हाउसफुल 5' के सेट पर हादसे का शिकार हुए अक्षय कुमार, अभिनेता के आंख में लगी चोट!
'तारक मेहता' की टीआरपी भी गिरी
टीआरपी लिस्ट में झनक छठे नंबर पर रहा है। मंगल लक्ष्मी सातवें नंबर पर और परिणीति आठवें नंबर पर है। कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को नुकसान हुआ है। पिछले हफ्ते सातवें नंबर पर रहने वाला शो इस बार नौवें पायदान पर आकर ठहरा है। हालांकि, तसल्ली है कि कम से कम 10 टॉप लिस्ट में यह लगातार शामिल हो रहा है। लिस्ट में 10वें नंबर पर शिव शक्ति को जगह मिली है।
Thalapathy Vijay: कीर्ति सुरेश-एंथनी की शादी में शामिल हुए दलपति विजय, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें