फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pahlaj Nihalani With Bollywood Producers Meets CM Devendra Fadnavis For GST On Film Ticktes

जीएसटी को लेकर सीएम फडणवीस से मिले पहलाज निहलानी

Sat, 03 Jun 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 03 Jun 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Pahlaj Nihalani With Bollywood Producers Meets CM Devendra Fadnavis For GST On Film Ticktes
पहलाज निहलानी
सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कल देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके साथ धर्मा प्रोडक्शन्स के सीईओ अपूर्व मेहता, टिप्स के मालिक रमेश तौरानी, प्रोड्यूसर बबलू पशिसिया और विजय गिलानी और फॉक्स स्टार स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


पहलाज निहलानी की मुख्यमंत्री के साथ ये मुलाकात फिल्मों की टिकट पर लगने वाले 28 प्रतिशत टैक्स को लेकर की गई है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने देश भर में 1 जुलाई से जीएसटी लागू करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद से फिल्मों की टिकट पर 28 फीसदी टैक्स लगा करेगा। फिलहाल फिल्मों की टिकटों पर 12-15 फीसदी टैक्स लगता है।
विज्ञापन


पहलाज निहलानी ने इस बारे में कहा, 'हमने उन्हें बताया कि 28 फीसदी जीएसटी से बॉलीवुड को काफी नुकसान होगा। सीएम ने हमसे वादा किया है कि वो इस मामले को देखेंगे।' पहलाज निहलानी ने बॉलीवुड प्रतिनिधियों के साथ महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंतिवार से भी इस सिलसिले में मुलाकात की। निहलानी ने कहा, 'उन्होंने आश्वासन दिया है कि सरकार एक देश एक टैक्स की बात पर खड़ी रहेगी और वो 12-18 फीसदी जीएसटी की सिफारिश करेगी।' हालांकि सिंगल स्क्रीन्स को सपोर्ट करने के लिए सर्विस टैक्स जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 


स्पॉयब्वॉय के अनुसार द वॉल्ट डिज्नी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी इस मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की है।

इस मामले पर कमल हासन ने भी कहा है कि अगर टिकटों पर इतना जीएसटी लगेगा तो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ जाएगी। 'एक इंडस्ट्री के तौर पर हम गुजारिश कर सकते हैं कि जीएसटी का रेट 12-15 फीसदी कर दिया जाए। हमें ये याद रखना चाहिए कि ये इस्ट इंडिया कंपनी नहीं है।'



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed