फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Censor Board Chief Pahlaj Nihalani Slams Ram Gopal Varma For His 'Guns And Thighs' Web Series

सीक्रेट फैंटसी के लिए इंटरनेट को इस्तेमाल करना बंद करें राम गोपाल: पहलाज निहलानी

Thu, 01 Jun 2017 03:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 01 Jun 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
Censor Board Chief Pahlaj Nihalani Slams  Ram Gopal Varma For His 'Guns And Thighs' Web Series
राम गोपाल वर्मा
राम गोपाल वर्मा की पहली वेब सीरीज 'Guns and Thighs' को लेकर सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई है। रामू की इस वेब सीरीज में मुंबई में अंडरवर्ल्ड के घिनौने चेहरे को दिखाया गया है। ये उनका अभी तक का सबसे बोल्ड प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में न्यूड सीन्स के साथ गाली-गलौज का भी जमकर इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


पहलाज निहलानी ने डीएनए से कहा, 'ये और कुछ नहीं बल्कि गंदी और विकृत सोच है। राम गोपाल वर्मा को ये मालूम होना चाहिए कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी आती है। इंटरनेट पर सेल्फ सेंसरशिप नाम की एक चीज होती है। अमेरिका में इसका सही तरीके से इस्तेमाल होता है क्योंकि वहां लोगों को कानून का डर है लेकिन हमारे यहां किसी को इसके बार में मालूम ही नहीं है।' पहलाज निहलानी ने न ही सिर्फ राम गोपाल वर्मा पर निशाना साधा बल्कि एकता कपूर और अनुराग कश्यप को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, 'एकता, अनुराग और राम गोपाल वर्मा, ये सभी इंटरनेट को अपनी सीक्रेट फैंटसी उतारने के लिए इस्तेमाल करते हैं।'
विज्ञापन


निहलानी को लगता है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय को जल्द ही इस मामले में कुछ करने की जरुरत है। 'मंत्रालय को ये देखना चाहिए कि इंटरनेट पर क्या आएगा और क्या नहीं। इन डायरेक्टरों के ये पता होना चाहिए कि इंटरनेट पर असीमित आजादी नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलाज निहलानी ने राम गोपाल वर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि थियेटरों में उनकी फिल्में नहीं चलती हैं और जल्द ही उन्हें इंटरनेट पर भी यही दिन देखना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed