पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित महान अभिनेता दिलीप कुमार के पैतृक मकान के मालिक ने सरकार द्वारा तय मूल्य पर इस घर को बेचने से इनकार कर दिया है, और कहा है कि वह इस संपत्ति के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग रखेगा। क्योंकि प्रशासन ने इसके बहुत कम दाम लगाए हैं।
2 of 5
दिलीप कुमार का घर
- फोटो : Social media
प्रांतीय सरकार ने पेशावर में चार मर्ला यानी 101 वर्गमीटर में फैले इस मकान की कीमत 80.56 लाख रुपये लगाई थी। हालांकि मकान के मालिक हाजी लाल मुहम्मद ने कहा कि जब उससे पेशावर प्रशासन संपर्क करेगा तब वह इस संपत्ति के लिए 25 करोड़ रुपये मांगेंगे। मुहम्मद ने कहा कि उसने 2005 में सारी औपचारिकताएं पूरी कर 51 लाख रुपये में यह संपत्ति खरीदी थी और उसके पास मकान के सारे कागजात हैं।
3 of 5
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की फिल्मों से 5 बेहतरीन नगमे....
- फोटो : Amar Ujala
उसने कहा कि 16 साल बाद इस संपत्ति की कीमत मात्र 80.56 लाख रुपये तय करना सरकार के लिए उचित नहीं है। मुहम्मद ने कहा कि मोहल्ला खुदादाद किस्सा ख्वानी बाजार स्थित संपत्ति बहुत महंगी है और यहां प्रति मर्ला पांच करोड़ रुपये की दर है, ऐसे में वह अपने वकील के मार्फत प्रशासन से 25 करोड़ रुपये मांगेगा।
उसने कहा, ‘चार मर्ला संपत्ति महज 80 लाख रुपये में कैसे बेची जा सकती है?’ इससे पहले पेशावर में ही बॉलीवुड अभिनेता राजकपूर के पैतृक मकान के मालिक ने छह मर्ला यानी 151.75 वर्गमीटर में फैली संपत्ति ‘कपूर हवेली’ के लिए 200 करोड़ रुपये मांगे थे, जबकि सरकार ने इसकी कीमत 1.50 करोड़ रुपये तय की थी। यह मकान भी किस्सा ख्वानी बाजार में ही है जिसे अभिनेता के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918-22 के बीच बनवाया था।
5 of 5
dilip kumar, atal bihari vajpayee
- फोटो : social media
पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्मयंत्री के विशेष सूचना सहायक कामरान बंगश ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि प्रांत सरकार दोनों ही मकानों को पुरातात्विक संग्रहालयों में तब्दील करने के लिए उनके मालिकों के साथ सौहार्दपूर्ण हल पर पहुंच जाएगी।