फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui maid Sapna Robin Masih Apologizes for her Statement Said She Was Under Pressure

Nawazuddin Siddiqui: सपना ने मांगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी से माफी, कहा- दबाव में दिया था बयान

Tue, 21 Feb 2023 05:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 21 Feb 2023 05:52 PM IST
सार

सपना के माफी मांगने का यह वीडियो आलिया के वकील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। वीडियो में 20 वर्षीय सपना ने दावा किया था कि वह दुबई में फंसी हुई है। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui maid Sapna Robin Masih Apologizes for her Statement Said She Was Under Pressure
सपना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता और उनकी पत्नी आलिया के बीच टकराव की खबरें सामने आई थीं। इस बीच बीते दिनों नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर में काम करने वाली सपना रॉबिन मसीह नाम की लड़की का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह नवाजुद्दीन पर कई आरोप लगाती हुई दिखी थीं। 

विज्ञापन

Nysa Devgan: क्या आपने नीसा देवगन की हिंदी स्पीच सुनी? वीडियो देख लोग बोले- यह क्या कर दिया?

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui maid Sapna Robin Masih Apologizes for her Statement Said She Was Under Pressure
सपना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना ने मांगी माफी

अब सपना का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्टर से माफी मांगती नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि दवाब में आकर उन्होंने सारी बातें कही थीं। वीडियो जारी करते हुए सपना ने कहा, ''मैं आपका बुरा नहीं चाहती हूं, क्योंकि आप बहुत अच्छे इंसान हैं। इसकी वजह से मैं आपसे बहुत-बहुत माफी चाहती हूं। जो वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखा उसके लिए सॉरी बोलती हूं। जो मीडिया ने दिखाया जो मैडम ने किया केस वो सब झूठा केस था और मैं नहीं चाहती कि आप पर कोई कार्रवाई हो आप बस घर वापस आ जाइए।''
Shehnaaz Gill: शादी कब करेंगी शहनाज, क्या सिद्धार्थ को भूल पाएंगी? जानें अभिनेत्री ने क्या दिया जवाब

Nawazuddin Siddiqui maid Sapna Robin Masih Apologizes for her Statement Said She Was Under Pressure
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया के वकील ने किया था दावा

माफी मांगने का यह वीडियो आलिया के वकील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। वीडियो में 20 वर्षीय सपना ने दावा किया था कि वह दुबई में फंसी हुई है। वकील के दावे के मुताबिक  सपना को वीजा शुल्क के बहाने अब तक वेतन नहीं दिया गया था। हालांकि इस ट्वीट के अगले ही दिन यह खबर सामने आई थी कि एक्टर की ओर से सारा बकाया चुका दिया गया है और अब उनके घर पर काम करने वाली को भारत वापस लाया जा रहा है।
Shamita Shetty: जब 'मोहब्बतें' में उदय चोपड़ा को किस करना शमिता को पड़ा महंगा ,पापा ने एक महीने तक नहीं की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed