Shehnaaz Gill: शादी कब करेंगी शहनाज, क्या सिद्धार्थ को भूल पाएंगी? जानें अभिनेत्री ने क्या दिया जवाब
शहनाज ने कहा कि वह शादी में विश्वास नहीं करती हैं, और वह सिर्फ इसलिए कमा रही हैं ताकि भविष्य में किसी के सामने पैसों के लिए हाथ न फैलाना पड़े।
विस्तार
शहनाज गिल इन दिनों अपने शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को लेकर चर्चा में है। जब से यह शो शुरू हुआ है, तब से सुर्खियों में है। शहनाज के इस शो में तमाम कलाकार शिरकत कर चुके हैं, जिनमें शाहिद कपूर, विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना आदि शामिल हैं। हाल ही में इस शो में भुवन बाम पहुंचे, जिन्होंने शहनाज को करियर और शादी को लेकर तमाम सवालों के जवाब दिए।
शादी को लेकर भुवन से की बात
शादी को लेकर शहनाज ने भुवन से सवाल किया था। इसी बीच होस्ट ने अपनी राय भी पेश की। शहनाज ने कहा कि वह शादी में विश्वास नहीं करती हैं और वह सिर्फ इसलिए कमा रही हैं, ताकि भविष्य में किसी के सामने पैसों के लिए हाथ न फैलाना पड़े। बता दें कि एक वक्त ऐसा था जब शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को बेहद पसंद करती थीं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस सीजन 13 में हुई थी। हालांकि, साल 2021 में 2 सितंबर के दिन सिद्धार्थ का निधन हो गया था।
Masterchef India 7: मास्टरशेफ के जजेस पर फूटा दर्शकों का गुस्सा, पक्षपात का आरोप लगा जमकर सुनाई खरी-खोटी
शहनाज बोलीं- शादी में यकीन नहीं
शहनाज गिल अपने शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में सेलिब्रिटीज और उनकी लाइफ से जुड़े सवाल पूछती हैं। इसी शो में उन्होंने अपनी शादी को लेकर पहली बार बात की। उन्होंने कहा कि लाइफ में नहीं पता कि तुम्हारा फ्यूचर क्या है। तुम्हें हर चीज के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए। फिलहाल मेरे पास कुछ है करने के लिए तो मैं कर रही हूं। आगे जाकर भी मैं काम करने की पूरी कोशिश करूंगी। साथ ही, यह भी कोशिश करूंगी कि काम मिलता रहे। अगर आगे चलकर काम नहीं मिलता है तो मेरे पास इतनी सेविंग होनी चाहिए, जिससे मुझे भविष्य में पैसों के लिए किसी के भी आगे हाथ फैलाने की जरूरत न पड़े। सिर्फ इस चक्कर में मुझे शादी न करनी पड़े। मुझे शादी में ज्यादा भरोसा नहीं है अब। मुझे फिलहाल बहुत आगे बढ़ना है जिंदगी में, लेकिन साथ ही मेरे लिए यह भी जरूरी है कि मैं सेविंग रखूं अपने पास। मेरे साथ ऐसा नहीं है कि मैं पैसे बर्बाद करूं या उन्हें उड़ाऊं। मैं पैसे बचाकर रखना चाहती हूं। भुवन से बात करते हुए शहनाज यह भी बताया कि उन्होंने हाल ही में नया घर खरीदा है। उन्होंने भुवन को इनवाइट भी किया।
Dadasaheb Phalke Award: वरुण को देखते ही अनुपम खेर ने लगा लिया गले, वायरल वीडियो देख फैंस बरसा रहे प्यार