Shamita Shetty: जब 'मोहब्बतें' में उदय चोपड़ा को किस करना शमिता को पड़ा महंगा ,पापा ने एक महीने तक नहीं की बात
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शमिता शेट्टी ने मोहब्बतें फिल्म की शूटिंग के दौरान के किस्से साझा किए। साथ ही, अपनी शादी के सवाल पर भी खुलकर जवाब दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आजकल भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन मीडिया की सुर्खियों में लगातार छाई हुई हैं। शमिता हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस साल 2021 में आई फिल्म 'द टेनेंट' का भी हिस्सा रही थीं । इस फिल्म में शमिता के अलावा शीबा चड्ढा और अतुल श्रीवास्तव भी लीड रोल में थे। शमिता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं था। बॉलीवुड में शिल्पा की तरह शमिता अपना जादू नहीं चला पाईं, लेकिन रियलिटी शो की वजह से एक्ट्रेस काफी चर्चा में रहीं। शमिता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि रियलिटी शो की वजह से उनकी लाइफ पर कैसे असर पड़ा और कैसे उनकी लाइफ बदली।
'मोहब्बतें' से किया बॉलीवुड में डेब्यू
शमिता ने साल 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में शमिता के अलावा बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान, उदय चोपड़ा समेत कई दिग्गज कलाकार थे। शमिता इन दिनों कई वजहों से मीडिया की सुर्खियों में छाई हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने बीते दिनों को याद किया। इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया, 'मुझे वह समय एकदम अच्छे से याद है, क्योंकि मेरे पापा ने मुझसे बात करना बंद कर दिया था। वह भी फिल्म मोहब्बतें में सिर्फ एक किस की वजह से। उन्होंने मुझसे एक महीने तक बात नहीं की। मैं बहुत दुखी हो गई थी, क्योकि मैं उनके बहुत क्लोज थी। हालांकि वक्त बदला। इतने किसिंग सीन आपने उस वक्त कहां देखे होंगे? लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, यह सब हमारी इंडस्ट्री में इतना आम हो गया। पापा भी समझ गए थे, लेकिन उसके बाद मैंने कभी किसी को ऑन-स्क्रीन किस नहीं किया।'
यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3: शुरू हुई बाबूराव, किशन और राजू की नई कहानी, ‘शहजादा’ के फ्लॉप होते ही कार्तिक का कटा पत्ता
ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
शमिता शेट्टी ने ट्रोलिंग और शादी को लेकर उठ रहे सवालों के भी जवाब दिए। एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग को लेकर बात करते हुए बताया कि मैं ट्रोलिंग को नजरअंदाज करती हूं। मैं ट्रोल्स के सवालों के जवाब देना जरूरी नहीं समझती हूं। मुझसे अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि आप शादी कब कर रही हैं, लेकिन मैं इन सवालों को इग्नोर करती हूं। शमिता ने 'बिग बॉस' के घर में अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि शो ने मेरी जिंदगी बदल दी। 'बिग बॉस' के बाद उनको अपना खुद का फैन बेस मिला है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने मेंटल हेल्थ पर भी चर्चा की। शमिता ने बताया कि वह खुद को फिट रखने के लिए रोज मेडिटेशन करती हैं, क्योंकि वह अपने जीवन के कई बुरे दौर से गुजर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: 26/11 हमले पर जावेद अख्तर के बयान पर कंगना का समर्थन, बोलीं- घर में घुस कर मारा