ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते रहते हैं। दोनों को कई बार एक साथ मूवी जाते, जिम जाते या डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है। एक बार फिर दोनों लंच डेट पर मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए।
लेटेस्ट तस्वीरें गुरुवार की हैं जब यह दोनों फिर साथ नजर आये। इस दौरान इन दोनों के साथ मीरा राजपूत और उनकी उनकी मां बेला राजपूत भी नजर आईंं। दरअसल ईशान की डेब्यू फिल्म
'बियॉन्ड द क्लाउड्स' 19 अप्रैल को रिलीज हुई जिसका जश्न मनाते ये सभी नजर आए।
फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' को समीक्षकों और दर्शकों द्वारा अच्छे रिव्यू मिलने पर ईशान ने जाह्नवी और भाभी मीरा संग इसका सेलिब्रेशन किया। आपको बता दें कि ईशान और उनकी भाभी मीरा राजपूत के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
मीरा ईशान और जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं। दोनों ने हाल ही में 'धड़क' की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। यह फिल्म मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ऊंची जाति की लड़की और छोटी जाति के लड़के की लव स्टोरी है। 'सैराट' 100 करोड़ कमाने वाली पहली मराठी फिल्म है।