फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Miley Jab Hum Tum Writer Gautam Hegde Undergoes spinal Surgery shares health update shares video from hospital

Gautam Hegde: 'मिले जब हम तुम' के लेखक की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, गौतम ने साझा किया अस्पताल से वीडियो

Sat, 12 Apr 2025 07:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 12 Apr 2025 07:31 PM IST
सार

Gautam Hegde Health Update: हिट टेलीविजन शो 'मिले जब हम तुम' के लेखक गौतम हेगड़े ने हाल ही में अपनी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाई है। गौतम ने अस्पताल से वीडियो साझा कर सेहत का हाल भी बताया। 
 

विज्ञापन
Miley Jab Hum Tum Writer Gautam Hegde Undergoes spinal Surgery shares health update shares video from hospital
गौतम हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम: @hegdeg

विस्तार

हिट टेलीविजन शो 'मिले जब हम तुम' के लेखक गौतम हेगड़े ने हाल ही में अपने निचले अंगों में अकड़न के कारण गंभीर दर्द का अनुभव करने के बाद रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाई। बाद में उन्हें बताया गया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी करवाने की जरूरत है, क्योंकि उनकी रीढ़ की हड्डी में L5 और S1 कशेरुकाओं के बीच फ्रैक्चर पाया गया था।

विज्ञापन

 

गौतम ने साझा किया वीडियो
शनिवार को गौतम ने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया गया कि उन्हें उसी दिन छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ समय के लिए वॉकर और छड़ी का इस्तेमाल करने और फिजियोथेरेपी के दौरान छह से आठ सप्ताह तक घर पर आराम करने की सलाह दी गई है। उन्होंने अपने करीबी कलाकारों मित्रों- सनाया ईरानी, मोहित सहगल, अभिनव शुक्ला, नमन शॉ और अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया, जो उनके साथ थे।

View this post on Instagram

A post shared by Gautam Hegde (@hegdeg)



Anupam Kher: हनुमान जन्मोत्सव पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, 'तन्वी द ग्रेट' के लिए की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम को पड़ा था मिर्गी का दौरा
गौतम ने अपने कैप्शन में लिखा, 'यह चार महीनों में अस्पताल में मेरा चौथा प्रवेश है और मैं वास्तव में आशा करता हूं कि आगे ऐसा न हो, क्योंकि इस उम्र में माता-पिता को चिंतित और मदद करते देखना कठिन है, जब यह इसके विपरीत होना चाहिए। दुआ में याद रखना। आप सभी को प्यार।' पिछले महीने गौतम ने बताया था कि उन्हें तीन महीने में दूसरी बार मिर्गी का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उनके डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी।
Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बेटी के करियर को लेकर लिया ये फैसला? जानिए सिंगर ने क्या कहा?

विज्ञापन

दोस्तों का जताया आभार
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने लिखा, 'जहां तक स्वास्थ्य का सवाल है, यह साल अब तक अशांत रहा है, लेकिन मैं अपने परिवार और दोस्तों का आभारी हूं जिन्होंने मेरा ख्याल रखा। आई, पप्पा और प्यारे बच्चों के पास वापस आ गया हूं। जहां से मेरा संबंध है, वहां वापस आ गया हूं। रिकवरी मोड चालू है।' गौतम ने प्यार को क्या नाम दूं, मधुबाला, साथ निभाना साथिया, स्वरागिनी, तू आशिकी, छोटी सरदारनी और चांद जाने लगा जैसे शो के लिए लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed