फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher visit siddhivinayak temple on Hanuman Janmotsav offered Movie Tanvi The Great at feet of Lord

Anupam Kher: हनुमान जन्मोत्सव पर अनुपम खेर ने प्रभु चरणों में अर्पित की 'तन्वी द ग्रेट', बोले- ईश्वर कृपा करें

Sat, 12 Apr 2025 06:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 12 Apr 2025 06:08 PM IST
सार

Hanuman Janmotsav: अभिनेता अनुपम खेर आज हनुमान जन्मोत्सव पर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' प्रभु के चरणों में अर्पित की।

विज्ञापन
Anupam Kher visit siddhivinayak temple on Hanuman Janmotsav offered Movie Tanvi The Great at feet of Lord
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर आज शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने गणपति बप्पा और बजरंग बलि से प्रार्थना की। अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की सफलता के लिए प्रभु से प्रार्थना की। इस फिल्म के जरिए अनुपम खेर लंबे अरसे बाद निर्देशन की दुनिया में लौट रहे हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Saif Ali Khan Stabbing Case: करीना ने बताया हमले के दिन सैफ के साथ क्या हुआ, चार्जशीट से हुआ यह बड़ा खुलासा

विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इनमें वे सिद्धिविनायक मंदिर पहुंच गणपति बप्पा और बजरंग बलि की पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'आप सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं! आज विशेषतौर पर सिद्धिविनायक मंदिर जाकर गणपति बप्पा और बजरंग बलि से प्रार्थना की! आप सभी के लिए भी पूजा की'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

प्रभु चरणों में अर्पित की 'तन्वी द ग्रेट'
आगे लिखा है, ' आज मैंने अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को प्रभु के चरणों में अर्पित किया! हमने अपना काम बड़ी श्रद्धा और मेहनत से पूरा कर दिया।अब गणपति जी और हनुमान जी हम पर कृपा करेंगे! जय गणेश जी! जय बजरंग बली'!

यह खबर भी पढ़ें:
Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बेटी के करियर को लेकर लिया ये फैसला? जानिए सिंगर ने क्या कहा?

विज्ञापन

जारी हो चुका है पहला लुक
अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का पहला लुक जारी किया। हालांकि, इसमें अभिनेत्री का चेहरा नजर नहीं आया। अनुपम खेर ने इसके साथ बताया कि उन्होंने 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म बनाने का फैसला आज से लगभग चार साल पहले लिया था और फिर चार साल लगे इसे लिखकर बनाने में। अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को अनुपम खेर स्टूडियोज के तहत बनाया जा रहा है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एमएस कीरवानी ने दिया है। इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म विकास के सहयोग से बनाया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed