फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Is American Singer Nick Jonas Actress Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Join Showbiz In Future

Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बेटी के करियर को लेकर लिया ये फैसला? जानिए सिंगर ने क्या कहा?

Sat, 12 Apr 2025 05:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 12 Apr 2025 05:36 PM IST
सार

सेलिब्रिटी के बच्चे भी आगे चलकर शो बिजनेस का ही हिस्सा बनते हैं। अपने पैरेंट्स की राह पर ही चलते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जाेनस ने बताया कि वह अपनी बेटी के आने वाले करियर को लेकर क्या सोचते हैं? 

विज्ञापन
Is American Singer Nick Jonas Actress Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Join Showbiz In Future
निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas

विस्तार

प्रियंका चाेपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जाेनस से शादी करने के बाद हॉलीवुड में ही सेटल हो चुकी हैं। इनकी एक बेटी भी है। हाल ही में प्रियंका के पति निक जोनस ने एक शो में बताया कि वह अपनी बेटी के करियर, फ्यूचर को लेकर क्या सोचते हैं? क्या बेटी मालती भी निक और प्रियंका की तरह ही शो बिजनेस का हिस्सा बनेंगी? जानिए, इस बारे में निक जाेनस ने क्या कहा? 

विज्ञापन


बेटी मालती को पसंद है सिंगिंग 
हाल ही में निक जोनस ‘द केली कार्लसन शो’ में नजर आए। इस शो पर निक ने बताया कि बेटी मालती काे सिंगिंग का शौक है। अभी वह काफी छोटी है तो आगे चलकर क्या बनेगी यह बेटी का फैसला होगा। निक जाेनस मानते हैं कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाना एक शानदार बात है। 
विज्ञापन

Priyanka Chopra-Nick Jonas: बेटी मालती के साथ डिनर डेट पर गए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, देखिए खास तस्वीरें 

विज्ञापन
विज्ञापन

Is American Singer Nick Jonas Actress Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Join Showbiz In Future
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, मालती - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas

मालती हमारे जैसे दौर से ना गुजरे 
निक जोनस ‘द केली कार्लसन शो’ में आगे कहते हैं, ‘मैंने और प्रियंका ने अपने करियर के दौरान काफी कुछ देखा है। माता-पिता होने के नाते हम नहीं चाहते हैं कि मालती ऐसा वक्त देखे। यह हमारे लिए भी डरावनी बात होगी। हमारा काम अपने बच्चे को प्रोटैक्ट करना है। साथ ही हम यह भी चाहते हैं कि वह जो करे, अपनी मर्जी से करे।’ 
Nick Jonas: निक जोनस ने प्रियंका पर लुटाया प्यार, बोले- भाग्यशाली हूं जो इतना सपोर्ट करने वाला साथी मिला

निक जाेनस ने कम उम्र शुरू किया करियर 
निक जाेनस की बात की जाए तो महज सात साल की उम्र उन्होंने अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। निक अपने भाइयों के साथ मिलकर परफॉर्म करते हैं, अमेरिका से लेकर दुनिया भर में कॉन्सर्ट भी करते हैं। अमेरिका में जोनस ब्रदर्स काफी पॉपुलर हैं। प्रियंका के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, इसके लिए भारत भी आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed