Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mardaani 3 Day 6 Box Office Collection: Rani Mukerji Janki Bodiwala and Mallika Prasad Earning On Wednesday

Mardaani 3 Box Office: वीकडे में कैसा प्रदर्शन कर रही 'मर्दानी 3'? जानिए छठे दिन का कलेक्शन

Wed, 04 Feb 2026 08:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Feb 2026 08:16 PM IST
सार

Mardaani 3 Collection Day 6: फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज को आज बुधवार को छह दिन पूरे हो गए हैं। जानिए इसने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
Mardaani 3 Day 6 Box Office Collection: Rani Mukerji Janki Bodiwala and Mallika Prasad Earning On Wednesday
'मर्दानी 3' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'मर्दानी 3' थिएटर्स में लगी हुई है। यह 30 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई। फिल्म ने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन जुटाया था। इसके बाद सोमवार से इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई है। आज बुधवार को इसकी रिलीज का छठा दिन है। जानिए इसने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
Trending Videos

Mardaani 3 Day 6 Box Office Collection: Rani Mukerji Janki Bodiwala and Mallika Prasad Earning On Wednesday
मर्दानी 3 - फोटो : यूट्यूब

'मर्दानी 3' का बीते दिनों का कलेक्शन
फिल्म 'मर्दानी 3' यशराज फिल्म्स की 'मर्दानी' सीरीज की तीसरी फिल्म है। इसमें एक बार फिर रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। मर्दानी ने ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये की कमाई करके शुरुआत की थी। दूसरे दिन शनिवार को 6.25 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। पहले सोमवार को चौथे दिन कमाई 2.25 करोड़ रुपये रही। वहीं, कल पांचवें दिन का कलेक्शन 2.6 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mardaani 3 Day 6 Box Office Collection: Rani Mukerji Janki Bodiwala and Mallika Prasad Earning On Wednesday
मर्दानी 3 - फोटो : X

'मर्दानी 3' ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया?
फिल्म 'मर्दानी 3' के आज छठे दिन के कलेक्शन में और गिरावट देखी गई है। इसने बुधवार को 1.14 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 23.49 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 75 करोड़ रुपये है। ऐसे में कमाई की सुस्त रफ्तार चिंताजनक है।

विज्ञापन

Mardaani 3 Day 6 Box Office Collection: Rani Mukerji Janki Bodiwala and Mallika Prasad Earning On Wednesday
मर्दानी 3 - फोटो : यूट्यूब

'मर्दानी 2' के मुकाबले कहां 'मर्दानी 3'?
'मर्दानी' सीरीज की पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। दूसरी फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'मर्दानी 2' ने छठे दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से 'मर्दानी 3' अपनी पिछली फिल्म से भी कम कलेक्शन जुटा रही है। बता दें कि 'मर्दानी 2' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसने 47.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

Mardaani 3 Day 6 Box Office Collection: Rani Mukerji Janki Bodiwala and Mallika Prasad Earning On Wednesday
मल्लिका प्रसाद फिल्म 'मर्दानी 3' में - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या 'बॉर्डर 2' से कम हुई हेकड़ी!
फिल्म 'मर्दानी 3' की कहानी, विषय और सितारों की अदाकारी दर्शकों को पसंद आई है। इसे क्रिटिक्स से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसके बावजूद फिल्म कमाई के मामले में पीछे चल रही है। इसकी एक वजह 'बॉर्डर 2' भी है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की इस फिल्म ने अब तक 289.24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed