Sanjay Dutt: 'खाना बनाने-शास्त्र सीखने में किया समय का उपयोग', संजय दत्त ने किया जेल में बिताए दिनों का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों में अपनी आने वाली फिल्म 'लियो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार दलपति विजय के साथ नजर आएंगे। वह फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। इस दौरान संजय ने पुणे की यरवदा जेल में बिताए समय के बारे में खुलासा किया है। संजय को 1993 के विस्फोटों में इस्तेमाल की गई खेप का हिस्सा हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। अभिनेता ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने जेल के समय का अधिकतम लाभ उठाया।
उन्होंने कहा, 'अगर आप ठाणे जेल के बाहर की तस्वीरें देखेंगे तो मैं पहली बार जेल गया था। अन्ना (सुनील शेट्टी), अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाहरुख खान, हर कोई आया और मुझे शुभकामनाएं दीं। मुझे जेल की सजा काटने से कोई राहत नहीं मिली तो फिर इसके बारे में ज्यादा क्यों सोचना? मुझे मन बनाना पड़ा कि हां मुझे जाना है। मुझे इसका सामना करना होगा। छह वर्षों में मैंने इसका सामना किया, इसे प्रबंधित किया, इसका अधिकतम लाभ उठाया और इससे सीखा। मैंने उस समय का उपयोग खाना बनाना, धर्मशास्त्र और व्यायाम सीखने में किया। मैं बेहतर शरीर के साथ बाहर आया।''
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को आरोपी के तौर पर नहीं किया गया है तलब, जानें किस वजह से ईडी ने भेजा समन
पांच साल तक काटी जेल की सजा
संजय दत्त अपनी पांच साल की सजा में से लगभग 42 महीने जेल में रहे, क्योंकि मुकदमे के दौरान वह 18 महीने जेल में रहे थे। शस्त्र अधिनियम के तहत अवैध हथियार रखने के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद दत्त को अपनी शेष सजा भुगतने के लिए मई 2013 में यरवदा जेल में रखा गया था। उन्हें 19 अप्रैल 1993 को एके-56 राइफल रखने और नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
ED Summon: रणबीर कपूर के बाद अब इन सितारों पर ईडी का शिकंजा, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को किया तलब
संजय दत्त का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही 'लियो' में नजर आएंगे। यह फिल्म लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित है और इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अभिनेता दलपति विजय, तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, मैसस्किन और प्रिया आनंद के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। 'लियो' 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Bobby Darling: बॉबी डार्लिंग ने दिल्ली मेट्रो में यात्री के साथ की मारपीट, सीआईएसएफ कर्मियों ने किया बीच बचाव