{"_id":"65c3d61822c0bd676b0129f6","slug":"laapataa-ladies-director-kiran-rao-said-vikrant-massey-film-12th-fail-gave-her-hope-about-small-budget-films-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Laapataa Ladies: किरण राव ने जमकर की '12वीं फेल' की तारीफ, बोलीं - उम्मीद से भर देती हैं ऐसी फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laapataa Ladies: किरण राव ने जमकर की '12वीं फेल' की तारीफ, बोलीं - उम्मीद से भर देती हैं ऐसी फिल्में
Thu, 08 Feb 2024 12:59 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:59 AM IST
सार
किरण मीडिया से बात करते हुए बोलीं, 'अगर फिल्म की कहानी अच्छी हो तो दर्शक सिनेमाहॉल तक जरूर आएंगे। अब आप फिल्म 12वीं फेल को देख लीजिए कम बजट में बनी यह फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रही है।'
विज्ञापन
किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। किरण बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। जो बात उन्हें नहीं पसंद आती है वह बात वे बेझिझक सबके सामने बोल देती हैं। बतौर निर्देशक उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' रिलीज के लिए तैयार है। अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान किरण ने मीडिया से छोटे बजट की फिल्मों के भविष्य के बारे खुलकर बातें कीं। साथ ही साथ वे '12वीं फेल' की भी खूब तारीफ करती नजर आईं।
'12वीं फेल' की सफलता उम्मीद जगाती है
पिछले साल बड़ी बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। शाहरुख खान की 'जवान' हो या 'पठान' या फिर रणबीर कपूर की 'एनिमल' ये सभी फिल्में महंगी बजट की थीं। वहीं, कम लागत से बनी '12वीं फेल' की सफलता ने लोगों को अलग उत्साह से भर दिया। किरण मीडिया से बात करते हुए बोलीं, 'अगर फिल्म की कहानी अच्छी हो तो दर्शक सिनेमाहॉल तक जरूर आएंगे। अब आप फिल्म 12वीं फेल को देख लीजिए कम बजट में बनी यह फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। इस फिल्म की सफलता ने मुझे उम्मीद से भर दिया है कि कम लागत से बनीं फिल्में भी हिट हो सकती हैं।'
Sushmita Sen: 'आर्या अंतिम वार' स्टार सुष्मिता ने की सलमान की तारीफ, बोलीं - मेरी हाइट से नहीं हुए इंसिक्योर
विज्ञापन
'लापता लेडीज' को दर्शक करेंगे पसंद
अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' के बारे बात करते हुए किरण ने कहा, 'मेरी फिल्म एक मनोरंजक फिल्म है। इसकी कहानी काफी नई है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे। अच्छी कहानियों वाली फिल्मों को दर्शक जरूर सराहते हैं।'
Humraaz 2: 22 साल बाद हमराज 2 पर शुरू हो रहा काम? अब्बास-मस्तान की फिल्म में फिर दिखेंगे बॉबी देओल-अक्षय खन्ना
'लापता लेडीज' की रिलीज डेट
फिल्म ‘लापता लेडीज’ के जरिए किरण राव एक सामाजिक मैसेज देना चाहती हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह फिल्म नई नवेली दुल्हनों के गुम हो जाने की कहानी है। 1 मार्च 2024 को उनकी यह फिल्म रिलीज होने वाली है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर अभी से अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।