{"_id":"65c3d18014d56f6bc002ef93","slug":"web-series-aarya-star-sushmita-sen-reveals-salman-khan-asked-her-to-wear-heels-on-the-set-of-film-biwi-no1-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen: 'आर्या अंतिम वार' स्टार सुष्मिता ने की सलमान की तारीफ, बोलीं - मेरी हाइट से नहीं हुए इंसिक्योर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen: 'आर्या अंतिम वार' स्टार सुष्मिता ने की सलमान की तारीफ, बोलीं - मेरी हाइट से नहीं हुए इंसिक्योर
Thu, 08 Feb 2024 12:23 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:23 AM IST
सार
पिछले दिनों अपने शो 'आर्या अंतिम वार' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, बॉलीवुड में अपने करियर और सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती के बारे में मीडिया से खुल कर बातें कीं।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी आगामी वेब सीरीज 'आर्या अंतिम वार' को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों अपने शो 'आर्या अंतिम वार' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, बॉलीवुड में अपने करियर और सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती के बारे में मीडिया से खुल कर बातें कीं।
जब डेविड धवन ने हील्स पहनने से मना किया
सुष्मिता सेन बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे कोई भी बात मन में छिपा कर नहीं रखती हैं। पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने फिल्म 'बीवी नंबर वन' से जुड़ी एक दिलचस्प घटना को साझा करते हुए बोलीं, 'फिल्म 'बीवी नंबर वन' की शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक डेविड धवन मुझे हील्स पहनने से मना करते थे। वे कहते थे कि तुम्हारी लम्बाई काफी ज्यादा है, हील्स नहीं पहना करो हीरो को परेशानी हो सकती है।'
Humraaz 2: 22 साल बाद हमराज 2 पर शुरू हो रहा काम? अब्बास-मस्तान की फिल्म में फिर दिखेंगे बॉबी देओल-अक्षय खन्ना
विज्ञापन
सलमान नहीं थे मेरी हाइट से इनसिक्योर
बॉलीवुड में सुष्मिता सेन और सलमान खान की दोस्ती मशहूर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दोस्ती की शुरुआत फिल्म 'बीवी नंबर वन' के सेट से हुई थी। पिछले दिनों खुद अभिनेत्री ने सलमान खान के बारे में बातें करते हुए बोलीं, 'फिल्म 'बीवी नंबर वन' की सेट पर मैं हील्स पहन कर नहीं आती थी। एक दिन सलमान ने मुझसे कहा कि आप हील्स पहना करिए, आप पर जंचेगा। वे मेरी लम्बाई से असुरक्षित महसूस नहीं करते थे। मैं उनके साथ बेहद कम्फर्टेबल महसूस करती थी।'
अमीषा की बोल्ड अदाओं से धड़का फैंस का दिल
सुष्मिता का वर्क फ्रंट
आने वाले दिनों में सुष्मिता सेन वेब सीरीज 'आर्या अंतिम वार' में नजर आएंगी। इस शो को लेकर दर्शकों में अभी से ही भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।