{"_id":"6aa66202a6962a47a5070d28","slug":"kunal-kemmu-reveals-mahesh-bhatt-bribed-him-to-skip-school-picnic-for-hum-hain-rahi-pyar-ke-shoot-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुणाल खेमू: पिकनिक छोड़ने के लिए महेश भट्ट ने की थी ये डील, बाद में पछताए एक्टर; शेयर किया बचपन का किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुणाल खेमू: पिकनिक छोड़ने के लिए महेश भट्ट ने की थी ये डील, बाद में पछताए एक्टर; शेयर किया बचपन का किस्सा
Sun, 13 Sep 2026 02:15 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:15 PM IST
सार
Kunal Khemu: बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने हाल ही में बचपन का एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जब महेश भट्ट ने उन्हें शूटिंग पर रोकने के लिए ऐसी डील थी, जिसके लिए उन्हें बाद में काफी पछतावा हुआ। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
कुणाल खेमू
- फोटो : इंस्टाग्राम @kunalkemmu
विस्तार
हाल ही में कुणाल ने अपने बचपन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ सात साल के थे, तब एक फिल्म की शूटिंग और स्कूल पिकनिक के बीच फंस गए थे। आखिरकार फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें रोकने के लिए निर्देशक महेश भट्ट ने उन्हें एक ऑफर दिया था।
स्कूल पिकनिक और फिल्म की शूटिंग के बीच फंसे थे कुणाल
यह किस्सा साल 1993 में आई आमिर खान और जूही चावला की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ की शूटिंग के दौरान का है। उस वक्त कुणाल खेमू सिर्फ सात साल के थे। जिस दिन फिल्म की शूटिंग होनी थी, उसी दिन उनके स्कूल की पिकनिक भी थी। ऐसे में उनके सामने सवाल था कि वह स्कूल की पिकनिक पर जाएं या फिल्म की शूटिंग करें।
कुणाल ने बताया कि उनके पिता ने इस मामले में फैसला लेने से खुद को अलग कर लिया था। उन्होंने महेश भट्ट और कुणाल से ही आपस में बात करके मामला सुलझाने के लिए कहा। इसके बाद महेश भट्ट ने कुणाल को मनाने का एक मजेदार तरीका निकाला।

महेश भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट ने दिया लालच
कुणाल ने बताया कि उस समय एक खास समुराई वीडियो गेम काफी पॉपुलर था। उनके पास वह गेम नहीं था। महेश भट्ट ने उनसे पूछा कि ऐसा क्या दिया जा सकता है, जिससे वह स्कूल की पिकनिक पर जाने के बजाय शूटिंग के लिए रुक जाएं।
कुणाल ने कहा कि उनके पास वह वीडियो गेम नहीं है। बस फिर क्या था, महेश भट्ट ने उन्हें वह वीडियो गेम दिला दिया। कुणाल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस वक्त उन्हें यह डील काफी अच्छी लगी और उन्होंने शूटिंग के लिए रुकने का फैसला कर लिया।

हम हैं राही प्यार के
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब (शेमारू कॉमेडी)
अगले दिन हुआ अपनी पसंद पर पछतावा
हालांकि अगले दिन कुणाल को अपना फैसला बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। उन्होंने बताया कि उनका स्कूल उनके घर से दिखाई देता था। सुबह जब स्कूल की बस बच्चों को लेकर पिकनिक के लिए निकल रही थी, तो कुणाल घर से अपने दोस्तों को बस में चढ़ते हुए देख रहे थे।
उनके दोस्त बस से उन्हें देखकर इशारा कर रहे थे और पूछ रहे थे कि वह पिकनिक पर क्यों नहीं आ रहे हैं। कुणाल ने कहा कि उस समय उन्हें लगा कि वीडियो गेम के बदले पिकनिक छोड़ने का फैसला उनकी जिंदगी की सबसे खराब डील थी।

फिल्म 'वाइब'
- फोटो : सोशल मीडिया
चाइल्ड एक्टर से बने अभिनेता और निर्देशक
‘हम हैं राही प्यार के’ कुणाल खेमू की दूसरी फिल्म थी। इससे पहले वह ‘सर’ में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर ‘जख्म’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। साल 2005 में आई ‘कलयुग’ से उन्होंने बतौर लीड अभिनेता अपनी पहचान बनाई। खास बात यह है कि इस फिल्म को महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था।
इस फिल्म में नजर आएंगे कुणाल
ये भी पढ़ें- माहिरा खान: 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की खास तस्वीर

- साल 2024 में कुणाल खेमू ने ‘मडगांव एक्सप्रेस’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा।
- अब वह एक बार फिर निर्देशन के साथ अभिनय करते नजर आएंगे।
- उनकी अगली फिल्म ‘वाइब’ में प्रीति जिंटा, वंशिका धीर, दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे।
- यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।