फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KRK Reaction On Pathaan says SRK didnt Promote Still film got biggest opening in the history of Bollywood

KRK: शाहरुख खान के जबरा फैन बने केआरके! अब किंग खान की तारीफ में कही यह बात

Thu, 26 Jan 2023 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Jan 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
KRK Reaction On Pathaan says SRK didnt Promote Still film got biggest opening in the history of Bollywood
शाहरुख खान-केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह अपने ट्वीट के जरिए सुर्खियों बटोरते हैं। फिल्म और फिल्मी हस्तियों पर तंज कसने वाले केआरके के सुर इन दिनों कुछ बदले-बदले से लग रहे हैं। आखिर मामला 'पठान' का जो है। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई फिल्म पठान को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। ओपनिंग डे में इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात यह है कि चार दिन पहले तक 'पठान' और शाहरुख खान पर निशाना साधने वाले केआरके भी अब पलट गए हैं और फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

'पठान' की रिलीज से पहले तक केआरके शाहरुख खान पर निशाना साधते नजर आ रहे थे। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अब कोई भी 'पठान' का विरोध नहीं कर रहा, अगर भी यह फ्लॉप होती है तो शाहरुख खान बायकॉट ट्रेंड को दोष नहीं दे सकते। लेकिन, कल जैसे ही फिल्म रिलीज हुई अचानक केआरके की भाषा में नरमी आ गई। उन्होंने इंटरवल तक की फिल्म का हाल सोशल मीडिया पर बताते हुए खूब तारीफ की और इसे चार स्टार दिए। अब एक और ट्वीट कर उन्होंने शाहरुख खान की तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केआरके ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा है, 'शाहरुख खान ने कपिल के शो, बिग बॉस या और किसी भी शो में जाकर पठान का प्रमोशन नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने किसी चैनल और इन्फ्लुएंसर को इंटरव्यू भी नहीं दिया। मतलब उन्होंने फिल्म का प्रमोशन नहीं किया। इसके बाद भी फिल्म बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। यह सबूत है कि प्रमोशन किसी फिल्म को हिट नहीं बना सकते।' केआरके के ट्वीट से जाहिर है कि वह भी शाहरुख खान के अंदाज के मुरीद हो गए हैं।
Gadar 2: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी गदर 2, फिर तारा सिंह बन बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं सनी देओल

विज्ञापन

केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'सर जी आपने पैर पर कुल्हाड़ी नहीं, कुल्हाड़ी पर पैर मार लिया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप लोग थे न, वो क्यों मेहनत करते!' एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख को प्रमोशन की जरूरत नहीं है।' एक यूजर ने केआरके से पूछा, 'पहले ये बताइए आप अचानक किंग खान के फैन कैसे बन गए हैं?' बता दें कि शाहरुख खान की 'पठान' ने ओपनिंग डे पर 52.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Maharana: अब इस ओटीटी पर लहराएगा महाराणा प्रताप का परचम, नितिन चंद्रकात देसाई ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed