फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan Pens Gratitude note on 8 years of Pyaar Ka Punchnama 2 Says this film changed course of my life

Kartik Aaryan: 'प्यार का पंचनामा 2' ने बदल दी कार्तिक के जीवन की दिशा, बोले- मुझे नहीं पता था कि...

Tue, 17 Oct 2023 12:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Oct 2023 12:20 PM IST
सार

कार्तिक के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई है। वहीं कुछ यूजर्स फिल्म के तीसरे सीक्वल की डिमांड कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Pens Gratitude note on 8 years of Pyaar Ka Punchnama 2 Says this film changed course of my life
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के चर्चित स्टार्स में शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में वह इंडस्ट्री में भरोसेमंद एक्टर के रूप में उभरे हैं। बता दें कि कार्तिक ने लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' (2011) से अभिनय का सफर शुरू किया था। फिर 2015 में इसका सीक्वल 'प्यार का पंचनामा 2' आया जो मूल फिल्म से भी ज्यादा हिट रहा। सीक्वल को रिलीज हुए आठ साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया और इस फिल्म को जिंदगी की दिशा बदलने वाली फिल्म बताया। 

विज्ञापन

Salar Vs Dunki: सालार- डंकी की भिड़ंत पर बोले सुकुमारन, कहा - शाहरुख की डंकी देखने के लिए उत्साहित हूं
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर जताया आभार
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म का मोनोलॉग वाला हिस्सा शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'प्रॉब्लम क्या है'? मुझे नहीं पता था कि ये तीन शब्द मेरे नाम के पर्यायवाची बन जाएंगे। इस फिल्म ने मेरे जीवन और करियर की दिशा बदल दी है और जिंदगी को एक कभी न भुला पाने वाले ट्रैक पर ला दिया है'। कार्तिक ने आगे लिखा, 'आज 'प्यार का पंचनामा 2' को आठ साल पूरे हो गए हैं। मैं लव सर और दर्शकों का हमेशा आभारी रहूंगा, जिन्होंने इस फिल्म को इतना प्यार दिया और आज भी इस मोनोलॉग को उसी दिलचस्प से सुना जाता है। इन्हीं तीन जादुई शब्दों के साथ मैं नोट को खत्म कर रहा हूं। 'प्रॉब्लम क्या है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार पर बिफरीं अर्चना गौतम, एक्ट्रेस ने सरेआम किया झूठ का पर्दाफाश

यूजर्स ने की तीसरे पार्ट की मांग
कार्तिक के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'एक और ऐसा मोनोलॉग तो हम भी डिजर्व करते हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस मोनोलॉग को देखते हुए कभी मन ही नहीं भरता।' वहीं कुछ यूजर्स फिल्म के तीसरे सीक्वल की डिमांड करते नजर आए। यूजर्स पूछ रहे हैं कि 'पंचनामा 3' कब आएगी?

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)



चंदू चैंपियन में आएंगे नजर
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। कार्तिक की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म तैराक मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। बीते महीने इस फिल्म से कार्तिक ने अपना फर्स्ट लुक साझा किया था। यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी।
69th National Film Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी विजेताओं को सम्मानित, जानें कहां देख सकेंगे सम्मेलन
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed