फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ex contestant archna gautam slam abhishek kumar for telling lie to munawar faruqui in bigg boss 17

Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार पर बिफरीं अर्चना गौतम, एक्ट्रेस ने सरेआम किया झूठ का पर्दाफाश

Tue, 17 Oct 2023 11:19 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 17 Oct 2023 11:19 AM IST
सार

'बिग बॉस 17' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। 15 अक्टूबर को प्रीमियर हुए इस गेम शो में कंटेस्टेंट्स ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। और इसकी शुरुआत अभिषेक कुमार से हो गई है। 

विज्ञापन
ex contestant archna gautam slam abhishek kumar for telling lie to munawar faruqui in bigg boss 17
अभिषेक कुमार और अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 17' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। 15 अक्टूबर को प्रीमियर हुए इस गेम शो में कंटेस्टेंट्स ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। और इसकी शुरुआत अभिषेक कुमार से हो गई है। अभिषेक ने आते ही ईशा मालवीय से झगड़ना शुरू कर दिया था। दोनों सलमान खान के सामने ही लड़ पड़े थे। इसके बाद घर के अंदर भी उनकी बहस हो गई। मगर आरोप प्रत्यारोप का उनका चैप्टर यहीं खत्म होते नहीं दिख रहा। 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट रहीं अर्चना गौतम ने उनके झूठ का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन

अभिषेक कुमार की पहले दिन प्रीमियर नाइट में इशा मालवीय से उनकी फाइट हो गई थी। दोनों अपने पुराने मुद्दे लेकर सलमान खान के सामने ही लड़ पड़े थे। वहीं, बिग बॉस 17 के घर के अंदर भी अभिषेक इशा के बारे में बात करते हैं। लाइव फीड में दिखाया गया है कि अभिषेक, मुनव्वर से कहते हैं कि वह नहीं जानते थे कि इशा भी शो का हिस्सा होंगी। ये सुनते ही अर्चना गौतम का अभिषेक पर पारा बढ़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिषेक को लताड़ लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ex contestant archna gautam slam abhishek kumar for telling lie to munawar faruqui in bigg boss 17
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

अर्चना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'बिग बॉस 17' की लाइव फीड के मोमेंट्स दिखाए गए हैं। इस दौरान अभिषेक, मुनव्वर से ईशा के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ बैकग्राउंड में अर्चना की आवाज आती है। वह कहती हैं, 'कितना झूठ बोलेगे? तुमने ही तो कहा था कि ईशा आ रही है। अब आप कह रहे हो कि मुझे नहीं पता था ईशा आ रही है। आप दुनिया से झूठ क्यों बोल रहे हैं? क्या तुम भूल गए कि तुमने क्या कहा था- अरे यार, मेरी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा भी आ रही है।'

विज्ञापन

बता दें कि, ईशा और अभिषेक ने 'उडारियां' शो में काम किया था। दोनों साथ में रील्स भी बनाते थे। सेट पर इनकी नजदीकियों के चर्चे थे। हालांकि, बाद में अभिषेक ने शो छोड़ दिया था और फैंस को इनके वीडियो देखने को नहीं मिलते थे। अभिषेक और ईशा एक समय में एक दूसरे को डेट करते थे।

यह भी पढ़ें: सालार- डंकी की भिड़ंत पर बोले सुकुमारन, कहा - शाहरुख की डंकी देखने के लिए उत्साहित हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed